Viral

हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल || 8 IAS, 1 IFS और 8 HAS अधिकारियों के तबादले


आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक पद से बदलकर हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे आईएएस अधिकारी हेमिस नेगी को इससे मुक्त कर दिया गया है।

आईएएस अधिकारी कुमुद सिंह को शिमला मंडल के सेटलमेंट अधिकारी पद से बदलकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का निदेशक बनाया गया है।

आईएएस अधिकारी विनय सिंह को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह पहले हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के प्रबंध निदेशक थे और एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन तथा एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को पांगी (चंबा) के रेजिडेंट कमिश्नर पद से बदलकर शिमला मंडल का सेटलमेंट अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी अक्षय सूद को तकनीकी शिक्षा निदेशक सुंदरनगर से बदलकर कांगड़ा मंडल धर्मशाला का सेटलमेंट अधिकारी बनाया गया है। वहीं 2023 बैच के आईएएस अधिकारी द्विज गोयल को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नाहन से बदलकर पांवटा साहिब का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन निदेशक और हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

उधर राज्य सरकार ने एचएएस अधिकारियों के तबादलों के भी आदेश जारी किए हैं। एचएएस अधिकारी शरवन कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक पद से बदलकर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सचिन कंवल को इससे मुक्त किया गया है। एचएएस अधिकारी रमन घरसंगी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सुभाष गौतम को इससे मुक्त किया गया है।

एचएएस अधिकारी मनमोहन सिंह को उपायुक्त कार्यालय चंबा में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। एचएएस अधिकारी कृष्ण कुमार शर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला से बदलकर सरकाघाट (मंडी) का एसडीएम बनाया गया है। एचएएस अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा को पांवटा साहिब से बदलकर मनाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में एचपीएएस अधिकारी रमन कुमार शर्मा को मनाली से बदलकर काफोटा (सिरमौर) का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जसपाल को इससे मुक्त किया गया है। एचएएस अधिकारी आकांक्षा शर्मा को पार्वती परियोजना कुल्लू में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. चरणजी लाल को इससे मुक्त किया गया है।

इसके अलावा एचएएस अधिकारी राजिंदर कुमार गौतम को सरकाघाट के एसडीएम पद से बदलकर डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशालय शिमला में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply