Viral

हिमाचल में पहाड़ से गिरे पत्थर और मलबा, सिंयूर पुल ढहा, लैंडस्लाइड में चूर हुआ 80 साल का सपना!


चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके में मंगलवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ है. जिसमें होली-खड़ामुख सड़क मार्ग पर बन रहा सिंयूर पुल टूट गया है. यह पुल पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा था और इसका काम लगभग पूरा होने वाला था. हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरते देखे जा सकते हैं.

साफ मौसम में अचानक हुए इस लैंडस्लाइड में पुल धराशायी हो गया है. गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के नीचे या आसपास कोई कामगार या वाहन नहीं था, इसलिए बड़ा नुकसान टल गया.

80 साल से था पुल का इंतजार!
इस जगह पर पहले लकड़ी का पुराना पुल था, जिससे वाहन गुजरते थे. वह पुल काफी जोखिम भरा था. लोग लंबे समय से स्थाई पुल की मांग करते आ रहे थे. लगभग 80 साल बाद इस क्षेत्र में स्थाई पुल बनने जा रहा था, जो आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला था. पुल के बनने से लोगों की रोजमर्रा की यात्रा आसान हो जाती और इलाके का विकास तेज होता.

भरमौर में लैंडस्लाइड आम समस्या
भरमौर क्षेत्र में आए दिन लैंडस्लाइड होते रहते हैं. पहाड़ी इलाका होने की वजह से बारिश या साफ मौसम में भी पहाड़ से पत्थर और मिट्टी सरक जाती है. इससे सड़कें बंद हो जाती हैं और लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply