
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो घायल हैं
पंडोह डैम के समीप आज एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जहां बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सुषांक और गायत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार कश्मीर और दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एएसपी अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है।





