Monday, February 23, 2026
Viral

हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर, जेसीबी की मदद से निकाले, 15 सवारियां….

हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर, जेसीबी की मदद से निकाले, 15 सवारियां….

हांसी. हरियाणा के हांसी में भिवानी-जींद रोड पर रविवार रात को रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई. मुंढाल गांव के पास भिवानी से जींद जा रही हरियाणा रोडवेज बस की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, टक्कर के बाद ट्रक चालक बुरी तरह से केबिन में फंस गया, जिसके बाद जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाल गया. हालांकि, बाद में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, घायलों में बास खुर्द निवासी राहुल, जींद के बीबीपुर निवासी प्रदीप, गांव बादशाहपुर का सतबीर, बीबीपुर जींद निवासी विक्रम, जींद के विकास नगर निवासी सुरेंद्र, भकलाना निवासी जिले सिंह, भकलाना निवासी पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान निवासी जयप्रकाश, एमपी के रहने वाला रामगोपाल, पत्नी कुसुम और बेटी चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं. घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल व गंभीर रूप से घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

दरअसल, रात करीब 8 बजे भिवानी से जींद के लिए रवाना हुई रोडवेज बस मूंढाल फ्लाईओवर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी. तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग चोटिल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचाया गया.

यात्री विक्रम कुमार ने बताया कि ट्रक वाले की गलती की वजह से हादसा हुआ है. बस की स्पीड सामान्य थी. बस कंडक्टर ने बताया कि मुंढाल में हादसे का शिकार हुई है. ड्राइवर ने हादसे को बचाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि बस में 40 के करीब सवारियां थी और बस जींद से भिवानी जा रही है. तीन चार लोगों को अधिक चोटें लगी हैं.

Leave a Reply