Tuesday, February 24, 2026
CrimeViral

हरियाणा में भाजपा नेता के, ताऊ की हत्या तब तक वार करता रहा जब तक चेहरे के टुकड़े टुकड़े नहीं हो गए!

हरियाणा में भाजपा नेता के, ताऊ की हत्या तब तक वार करता रहा जब तक चेहरे के टुकड़े टुकड़े नहीं हो गए!

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव जोगना खेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है. मृतक भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का चाचा बताया जा रहा है. शव को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया है. अहम बात है कि आरोपी तब तक सिर पर कस्सी से वार करता रहा, जब तक सिर के दो टुकड़े नहीं हो गए.

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है. आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव जोगना खेड़ा के रूप में हुई है मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सुराग एकत्रित किए हैं. एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच किए जा रही है शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं. घटना के दौरान लाभ सिंह अपने पुराने मकान से नए मकान की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी का घर पड़ता था और इस दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया.

गौरतलब है कि आरोपी और चाचा में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी तब तक चाचा के सिर पर वार करता रहा, जब तक उसके दो टुकड़े नहीं हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी सुरजीत उर्फ पीला मानसिक रूप से परेशान था वह लाभ सिंह के नए मकान के पास ही अपना नया घऱ बना रहा था और इसे लेकर ही दोनों के बीच में विवाद हुआ था. गौरतलब है कि लाभ सिंह भाजपा नेता जगबीर सिंह के ताऊ थे. उधऱ, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. वहीं, देर शाम कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी परिजनों को सांत्वना देने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे. आरोपी सुरजीत का बड़ा भाई सूरजमल गांव का पूर्व सरपंच रहा है.

Leave a Reply