
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने 24 आइपीएस और पांच एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए। नूंह, हिसार, रोहतक, पलवल, चरखी दादरी, फतेहाबाद, डबवाली और नारनौल के जिला पुलिस अधीक्षकों को बदलकर उनके स्थान पर नई नियुक्तियां की गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर कमिश्नरेट क्षेत्रों में डीसीपी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो में आधा दर्जन नये आइपीएस व एचपीएस अधिकारियों की नियुक्तियां कर उसे मजबूत बनाया गया है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया था और उसके बाद कई आइएएस अधिकारियों के भी तबादले किए थे। पुलिस अधीक्षकों के तबादलों की सूची का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।
इन आइपीएस अधिकारियों के हुए तबादले आईपीएस अधिकारी – पुरानी पोस्टिंग – नई पोस्टिंग 1. राजेश कुमार – एसपी नूंह – एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो 2. डा. अर्पित जैन – डीसीपी मुख्यालय गुरुग्राम – एसपी नूंह 3. सुरेंद्र भौरिया – एसपी रोहतक – एसपी एल एंड ओ 4. शशांक कुमार सावन – एसपी हिसार – एआइजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय 5. मकसूद अहमद – अवकाश से वापसी – एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) 6. नितिश अग्रवाल – एडीसी गवर्नर एवं एसपी लोकायुक्त – एसपी पलवल 7. वरुण सिंगला – एसपी पलवल – एसपी सिक्योरिटी सीआइडी 8. अर्श कुमार वर्मा – एसपी चरखी दादरी – एसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) 9. सिद्धार्थ जैन – एसपी फतेहाबाद – एसपी हिसार 10. नितिका खट्टर – एसपी डबवाली – एसपी फतेहाबाद 11. पूजा वशिष्ठ – एसपी नारनौल – एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (मुख्यालय) 12. गौरव राजपुरोहित – डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम – एसपी रोहतक 13. जसलीन कौर – डीसीपी झज्जर – एसपी डबवाली 14. मेधा भूषण – एसपी स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो – डीसीपी सोनीपत 15. दीपक जेवरिया – डीसीपी मानेसर – एसपी नारनौल 16. दीप्ति गर्ग – कमांडेंट चतुर्थ बटालियन आइआरबी मानेसर – डीसीपी झज्जर 17. लोगेश कुमार पी – डीसीपी झज्जर – एसपी चरखी दादरी 18. प्रबीना – डीसीपी सोनीपत – डीसीपी मानेसर, कमांडेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार 19. राजेश कुमार मोहन – डीसीपी यातायात गुरुग्राम – डीसीपी क्राइम फरीदाबाद 20. शुभम सिंह – डीसीपी झज्जर – डीसीपी क्राइम झज्जर 21. प्रतीक गहलोत – एडीशनल एसपी कुरुक्षेत्र – डीसीपी यातायात गुरुग्राम 22. सोनाक्षी सिंह – एडीशनल एसपी जींद – डीसीपी सोनीपत 23. कुमारी उत्तम – एडीशनल एसपी हिसार – डीसीपी एनआइटी फरीदाबाद 24. प्रतीक अग्रवाल – एडीशनल एसपी रोहतक – डीसीपी बल्लभगढ़ इन एचपीएस अधिकारियों के हुए तबादले आईपीएस अधिकारी – पुरानी पोस्टिंग – नई पोस्टिंग 1. ममता खर्ब – एडीशनल एसपी पलवल – एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय 2. सिद्धार्थ ढांडा – एसपी एल एंड ओ मुख्यालय – एसपी टेलीकाम पंचकूला 3. संदीप कुमार – एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच – डीसीपी पूर्वी गुरुग्राम 4. धारणा यादव – एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच – डीसीपी झज्जर 5. अनिल कुमार – एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो – कमांडेंट पांचवीं बटालियन एचएपी मधुबन





