Viral

हरियाणा में फोन चार्जिंग को लेकर हो गया बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या


सोनीपत :हरियाणा के सोनीपत के पांची जाटान गांव से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जहा पड़ोसी ने मोबाइल फ़ोन चार्जिंग को लेकर पड़ोसी की हत्या कर दी. पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

फोन के विवाद में हत्या :गांव पांची जाटान निवासी जयपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा कमलजीत 24 मार्च की शाम को गांव के ही रामदास के घर अपना मोबाइल फोन लेने गया था, जिसे उसने वहां चार्जिंग पर लगाया हुआ था. आरोप है कि उन्होंने कमलजीत को फोन देने से मना कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया. जयपाल के अनुसार, इसी दौरान रामदास ने उसके भाई भगवान दास और सोनू के साथ मिलकर कमलजीत पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जब काफी देर तक कमलजीत घर नहीं लौटा तो वे उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंचे जहां तीनों आरोपी उसके बेटे को पीट रहे थे. उसे देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश जारी :इसके बाद जयपाल ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गन्नौर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान सोमवार को कमलजीत ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने जयपाल के बयान पर आरोपी रामदास, भगवान दास और सोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गन्नौर एसीपी ऋषिकांत का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply