Viral

हनी सिंह-बादशाह को दिल्‍ली HC की फटकार, ‘Volume 1 गाने को हर जगह से तुरंत हटाने के आदेश


Most Volguer Song Volume 1: दिल्‍ली हाई कोर्ट ने सिंगर हनी सिंह और बादशाह को ‘माफिया मुंडीर वॉल्‍यूम 1’ के लिए कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि यह गाना इतना अश्‍लील और अभद्र है कि इसका नाम तक आदेश में नहीं लिखा जा सकता. कोर्ट ने सभी ड‍िजिटल प्‍लेटफॉर्म से इस गाने और इसके क‍िसी भी वर्जन को तत्‍काल हटाने के निर्देश दिए हैं.

रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ और नोरा फतेही और संजय दत्त के ‘सरके चुनर तेरी’ के बाद अब हनी सिंह और बादशाह के 26 साल पुराने गाने ‘वॉल्यूम 1’ पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. दिल्ली हाई कोर्ट ने गाने को सभी सोशल मीडिया और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि न्यायालय की अंतरात्मा इस गीत को देखकर झकझोर जाती है. यह गीत अत्यंत अपमानजनक और अश्लील है.

हनी सिंह-बादशाह को दिल्‍ली HC की फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह गीत महिलाओं के प्रति घोर अभद्र, अश्लील और अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज इस तरह की सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं दे सकता.

साल 2000 के इस गाने को लेकर रिलीज के समय भी विवाद हुआ था, लेकिन उस वक्त बादशाह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने गाने के बोल नहीं लिखे हैं, जिसके बाद हनी सिंह ने एक इवेंट में स्वीकार किया था कि गाना उन्होंने ही लिखा है.

क्यों अलग हुआ हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ ?
‘वॉल्यूम 1’ को हनी सिंह ने हिप-हॉप ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ के शुरुआती दौर में गाया था, हालांकि बाद में यह ग्रुप टूट गया. इस ग्रुप में हनी सिंह के अलावा, रफ्तार, बादशाह, मनी औजला, लिल गोलू और दे स्टार जैसे कलाकार शामिल थे. बाद में सभी ने सिंगल गाने रिलीज करने का फैसला लिया था.

इससे पहले हनी सिंह के कॉन्सर्ट में दिल्ली की सर्दी और लड़कियों को लेकर दिए बयान की भी खूब आलोचना हुई थी, लेकिन बाद में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी थी. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सिंगर पर अभद्रता के आरोप लगे हैं. इससे पहले उनके कमबैक सॉन्ग ‘मैनिएक’ और ‘मैं हूं वूमेनाइजर’ समेत कई गानों पर विवाद हो चुका है.

वहीं, सिंगर बादशाह का ‘टटीरी’ सॉन्ग हाल ही में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से हटाया गया है. गाने में महिलाओं के प्रति अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. मामले में हरियाणा महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर को समन भेजा, लेकिन सिंगर समन भेजने के बाद भी आयोग के सामने पेश नहीं हुए. बादशाह गाने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग चुके हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply