सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ram Janmabhoomi Trust: राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने CEO चयन प्रक्रिया पर दिया स्पष्टीकरण, जितेंद्र मिश्रा के इंटरव्यू में शामिल न होने का दावा गलत​ | Bigg Boss 20: एविक्शन की प्लानिंग पड़ी भारी, Rohed, Aasif और Scout हुए इस हफ्ते के लिए सीधे नॉमिनेट​ | UP Congress New Media Team: यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग का पुनर्गठन, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

स्कूल बिल्डिंग पर 18 राउंड फायरिंग, फिर पर्चा चिपकाकर मांगी 50 लाख की रंगदारी; कहा- भेजे में उतार देंगे सारी गोलियां​

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल बिल्डिंग पर अंधाधुंध फायरिंग की. फिर एक पर्चा चिपकाकर स्कूल प्रबंधन से 50 लाख की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर भेजे में सारी गोलियां उतार देने की धमकी दी. यह पूरी घटना कांटी थाने के पास स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल […]

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक खौफनाक वारदात हुई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल बिल्डिंग पर अंधाधुंध फायरिंग की. फिर एक पर्चा चिपकाकर स्कूल प्रबंधन से 50 लाख की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर भेजे में सारी गोलियां उतार देने की धमकी दी. यह पूरी घटना कांटी थाने के पास स्थित चंद्रशील विद्यापीठ स्कूल पर शनिवाररविवार की रात की है. बदमाशों की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

पुलिस के मुताबिक यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश स्कूल की बिल्डिंग पर अंधाधुंध फायरिंग कर हैं और फिर पर्चा चिपकाकर चले जाते हैं. पुलिस ने यह सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. इनमें फायरिंग हेलमेट लगाए युवक पिस्टल से की.

सुबह हुआ मामले का खुलासा

स्कूल प्रबंधन के मुताबिक सुबह होने पर लोगों ने दीवार पर फायरिंग के निशान और पर्चा देखा. इसके बाद उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है. उन्हें पकड़ने के लिए दबिश की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

जमीनी विवाद का हो सकता है मामला

पुलिस ने मौके से चार खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल संचालक एवं अन्य लोगों से पूछताछ की है. आशंका है कि इस वारदात के पीछे जमीनी रंजिश का मामला हो. दरअसल स्कूल प्रबंधन ने बताया कि 13 साल पुराना एक जमीनी विवाद चल रहा है. हालांकि इस विवाद में हाल फिलहाल कुछ नहीं हुआ है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने एसडीपीओ पश्चिमी एक सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एसआईटी गठन कर जांच शुरू की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY