DharamViral

सोमवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होगी हर परेशानी

Uttara Phalguni Nakshatra and Somwar Upay: जब भी कोई शुभ नक्षत्र किसी विशेष दिन के साथ मिलता है, तो वह दिन कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इस बार सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार का दिन जहां देवों के देव महादेव को समर्पित है, वहीं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। ऐसे में यह शुभ संयोग जीवन की हर तरह की बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। सोमवार और  उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के इस शुभ योग में इन खास उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों का समाधान मिल जाता है। तो आइए जानते हैं सोमवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।

सोमवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होगी हर परेशानी
सोमवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होगी हर परेशानी

जो लोग अपने किसी विशेष कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं, वो किसी जरूरतमंद को तांबा, गुड़, गेहूं या मंसूर की दाल का दान करने के साथ-साथ सोमवार को पूरा दिन अपने सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी भी बांधकर रखें।

जो लोग अपने हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो सोमवार के दिन मंदिर में सवा किलो अन्न के साथ-साथ थोड़ा सफ़ेद नमक भी दान करें। 

जो लोग अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहते हैं, वो सोमवार और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान विशेष तौर पर किसी लाल फूल वाले पौधे में ही जल चढ़ाएं और सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये सोमवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन तांबे के लोटे में जल के साथ ही लाल फूल और थोड़े-से गेहूं के दाने डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें।

अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं, तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए सोमवार के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

अगर आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ साझेदारी को सफल बनाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन गाय को बाजरे की रोटी खिलाने के बाद किसी ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं का दान करें।

आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है, तो सोमवार के दिन बहते जल में लाल चंदन और एक लाल फूल प्रवाहित करने के साथ ही अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक भी लगाएं।

अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हैं, तो मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही उस मंदिर में तांबे की कोई चीज़ भी दान करें।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करें और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

यदि आपको व्यापार के लाभ में पैसों की लगातार कमी हो रही है या व्यापार में आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आप कुछ नया करने की नहीं सोच पा रहें और आपका मनोबल कम होता चला जा रहा है तो इसके लिये आप कोई भी नया काम शुरु करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रख लें और जब काम हो जाये तो उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

Khabar Monkey

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply