ईरान से शांति समझौता के लिए अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मध्य पूर्व के दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनेर बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत किए गए हैं. इन तीनों के सामने ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची होंगे. सबसे ज्यादा ट्रंप के दामाद को लेकर हो रही है. क्योंकि, 45 साल के कुशनेर के पास कूटनीति का कोई अनुभव नहीं है.

इतना ही नहीं पिछली बार स्टीव विटकॉफ के साथ कुशनेर ही वार्ता में शामिल थे, लेकिन तब सहमति नहीं बन पाई थी. कुशनेर यहूदी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसको लेकर अमेरिका में खूब आलोचना होती है. अमेरिका पर यह आरोप लगता है कि उसकी विदेश नीति इजराइल के लिए काम करती है.
पीस डील में कुशनेर का क्या काम?
जेडी वेंस उप राष्ट्रपति हैं और जंग के विरोधी हैं. इसलिए ट्रंप ने शांति वार्ता का नेतृत्व उन्हें सौंपा है. इसी तरह स्टीव विटकॉफ मध्य पूर्व में अमेरिका के शांति दूत हैं. विटकॉफ राष्ट्रपति ट्रंप के दोस्त हैं और उनका संदेश लेकर हर जगह जाते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ट्रंप ने इन दोनों के अलावा अपने दामाद को भी पीस डील में बात करने के लिए क्यों भेजा हैं?
आधिकारिक तौर पर जेरेड कुशनेर का कोई पद नहीं है. इसको लेकर कई बार बवाल भी मच चुका है. हालांकि, फरवरी 2026 में ट्रंप ने उन्हें विशेष शांति दूत कहा था, लेकिन कुशनेर के बारे में अमेरिका के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
कुशनेर को इसलिए भेजते हैं राष्ट्रपति ट्रंप?
ट्रंप के दामाद कुशनेर एक बिजनेसमैन हैं. 2024 में जब ट्रंप राष्ट्रपति बनकर वापसी की तो कुशनेर ने अपना ध्यान बिजनेस पर लगाने की घोषण की. इसलिए उन्होंने कोई सार्वजनिक पद नहीं लिया, लेकिन धीरे-धीरे ट्रंप उन्हें पीस डील की मीटिंग में भेजने लगे.
ट्रंप की कोशिश पीस डील से ज्यादा दुश्मन देशों से व्यापार डील करने की भी होती है. ट्रंप चाहते हैं कि शांति समझौते में कुछ ऐसा हो, जिससे अमेरिका और उसके व्यापारियों को फायदा मिले. इसी तरह का डील गाजा में भी ट्रंप ने करवाया था. उस डील में भी कुशनेर की भूमिकी था.
कुशनेर का कारोबार मिडिल ईस्ट केंद्रित है. उनकी कंपनी एफिनिटी पार्टनर को सऊदी, कतर और यूएई जैसे देशों से जमकर पैसे मिलते हैं. फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक कुशनेर की संपत्ति 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की है.





