Health

सत्तू शरबत से गोंधोराज घोल तक…गर्मियों में देश के अलग-अलग हिस्सों में पी जाती हैं ये ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली ड्रिंक्स की तलाश शुरु हो जाती है. भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में हर क्षेत्र की अपनी खासियत है, और यह बात यहां के खानपान में भी साफ झलकती है. खासकर गर्मियों में अलग-अलग राज्यों में ऐसे देसी ड्रिंक्स बनाए जाते हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि शरीर को ठंडक और एनर्जी भी देते हैं. बिहार और उत्तर भारत में जहां सत्तू का शरबत गर्मी से राहत पाने का सबसे आसान और पौष्टिक तरीका माना जाता है, वहीं पश्चिम बंगाल में गोंधोराज लेबू से बना खास घोल अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है.

सत्तू शरबत से गोंधोराज घोल तक…गर्मियों में देश के अलग-अलग हिस्सों में पी जाती हैं ये ड्रिंक्स
सत्तू शरबत से गोंधोराज घोल तक…गर्मियों में देश के अलग-अलग हिस्सों में पी जाती हैं ये ड्रिंक्स

अगर आप भी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम जानेंगे भारत के अलग-अलग हिस्सों में पी जाने वाली कुछ खास समर ड्रिंक्स के बारे में, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल हैं. ये शरीर को ठंडा भी रखेंगी कई फायदे भी देती हैं.

बिहार का सत्तू शरबत

बिहार का सत्तू शरबत गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देसी ड्रिंक है. भुने हुए चने से बना सत्तू शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और पेट को लंबे समय तक ठंडा व भरा रखता है. इसमें नमक, जीरा और नींबू मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जाता है.

गोवा का सोलकढ़ी

गोवा की सोलकढ़ी नारियल दूध और कोकम से बनाई जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है. यह हल्की, खट्टी-मीठी ड्रिंक गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है.

कर्नाटक की रागी अंबाली

रागी से बनी अंबाली कर्नाटक की पारंपरिक हेल्दी ड्रिंक है. ये फाइबर और कैल्शियम से भरपूर होती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती. इससे ये वजन कंट्रोल करने के लिए भी एक बेहतरीन ड्रिंक बन जाती है.

महाराष्ट्र का फेमस नीरा

नीरा ताड़ के पेड़ से निकलने वाला प्राकृतिक रस है, जिसे ताजे रूप में पिया जाता है. यह हल्का मीठा होता है और शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

हिमाचल प्रदेश का बुरांश शरबत

बुरांश के फूलों से बना यह शरबत हिमाचल की खास पहचान है. यह दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, साथ ही इसका स्वाद भी काफी अनोखा होता है.

नॉर्थ इंडिया का आम पन्ना

कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मियों में लू से बचाने का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय है. इसमें नमक, जीरा और पुदीना मिलाकर इसे और भी हेल्दी बनाया जाता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है.

ओडिशा का बेल पन्ना

बेल फल से बना यह ड्रिंक ओडिशा में काफी लोकप्रिय है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और गर्मी के कारण होने वाली पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है. साथ ही गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार है.

गुजरात का वरियाली शरबत

वरियाली यानी सौंफ से बना यह शरबत गुजरात में गर्मियों के दौरान खूब पिया जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को भी सुधारता है और शरीर को तरोताजा रखता है.

वेस्ट बंगाल का गोंधोराज घोल

गोंधोराज लेबू से बना यह खास घोल पश्चिम बंगाल की पहचान माना जाता है. इसमें दही और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे स्वादिष्ट और ठंडक देने वाला बनाता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply