Sara Tendulkar Viral Reaction: आईपीएल 2026 में रविवार 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही एक दिलचस्प घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, सारा तेंदुलकर को लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनसे एक फैन ने पूछा कि वह एलएसजी को सपोर्ट कर रही हैं या जीटी को।

इस सवाल पर सारा ने कोई शब्दों में जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका रिएक्शन काफी कुछ कह गया। वह मुस्कुराईं और हल्का सा शरमा गईं। यही छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
Sara Tendulkar comes to Lucknow, and a fan asks her whether she’s supporting Lucknow or GT. She doesn’t answer, but blushes and starts smiling 😂💙
What do you think who will Sara Tendulkar support”https://t.co/zT26orXeXC”>pic.twitter.com/zT26orXeXC
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 10, 2026
गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन को अभी तक इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
एक बार फिर चर्चा में आई Sara Tendulkar
सारा तेंदुलकर और का नाम अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ जोड़ा जाता रहा है। कई बार यह दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और इन्हें महज अफवाह ही माना गया। अब जब आईपीएल 2026 में अर्जुन और गिल की टीमें आमने-सामने हैं, तो सारा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
बता दें कि आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां से उन्हें ट्रेड किया गया। सारा तेंदुलकर हमेशा अपने भाई को सपोर्ट करती नजर आती हैं और कई बार स्टेडियम में उन्हें चीयर करते हुए भी देखा गया है।
Sara Tendulkar के सोशल मीडिया पर है लाखों फॉलोअर्स
सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने अपनी पढ़ाई मुंबई और लंदन से पूरी की है और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले से पहले सारा का यह वायरल रिएक्शन फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा रहा है।





