Saturday, April 11, 2026
Viral

शादी के दिन भी चैन नहीं! Boss ने थमा दिया ऐसा काम, भड़के लोग बोले- इंसानियत मर गई क्या?

Workplace Toxicity: आजकल कॉर्पोरेट वर्ल्ड में ‘वर्क लाइफ बैलेंस’ (Work Life Balance) की बातें तो खूब हो रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. पर इसकी ताजा बानगी सामने आई है, जिसने इंटरनेट की जनता को दो गुटों में बांट दिया है. एक तरफ कंपनी के फाउंडर अपने एम्प्लॉई के ‘समपर्ण’ और ‘जुनून’ की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

शादी के दिन भी चैन नहीं! Boss ने थमा दिया ऐसा काम, भड़के लोग बोले- इंसानियत मर गई क्या?
शादी के दिन भी चैन नहीं! Boss ने थमा दिया ऐसा काम, भड़के लोग बोले- इंसानियत मर गई क्या?

अमेरिका के ओहियो बेस्ड फर्म Triple Whale के को-फाउंडर अज ओबार्च (AJ Orbach) ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X पर एक पोस्ट शेयर कर बड़े गर्व के साथ बताया कि उनकी टीम का एक मेंबर अपनी शादी के दिन भी काम के लिए ऑनलाइन आया.

उन्होंने बाकायदा कर्मचारी और खुद की बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें बातचीत कुछ इस तरह थी. ओबार्च पूछते हैं, और कैसा चल रहा है. इस पर कर्मचारी जवाब देता है, सब ठीक है. आज सुबह शादी हुई, और दिन में वापस ऑनलाइन (काम पर) हो गया.

को-फाउंडर की सफाई

ओबार्च को लगा कि लोग यह कर्मचारी की मेहनत की तारीफ करेंगे, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया. सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी पर कोई दवाब नहीं डाला गया था. उन्होंने लिखा, उसे स्वीकृत छुट्टियां मिली हुई थीं. यह विशेष ओनरशिप की भावना है. हालांकि, मैंने उसे तुरंत लॉग ऑफ करने के लिए भी कहा था.

लोग बोले- इसे ही कहते हैं ‘टॉक्सिक कल्चर’

लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे भयानक और टॉक्सिक करार दिया. एक ने लिखा, शादी के दिन कोई कैसे किसी को काम पर बुला सकता है. दूसरे ने कहा, अब तक की सबसे घटिया पोस्ट. आपको शर्म आनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, अगर कोई अपनी शादी के दिन भी काम करने के लिए राजी है, तो यह कोई वाह-वाही वाली बात नहीं. एक और यूजर ने कमेंट किया, इसे ही कहते हैं टॉक्सिक कल्चर. एक और यूजर ने लिखा, इंसानियत मर गई है क्या?

ये है वह पोस्ट, जिसने मचाया बवाल

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply