Entertainment

वो सेट पर राम की तरह आते हैं… एक्ट्रेस ने बताया ‘रामायण’ में रणबीर कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस

Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों एक ऐसी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो न सिर्फ उनके करियर की बल्कि इंडियन सिनेमा की भी बजट के लिहाज से सबसे बड़ी फिल्म है. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. रणबीर के अलावा सनी देओल, लारा दत्ता, राघय जुयाल समेत और भी कई बड़े सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं. असमिया एक्ट्रेस सुरभि दास भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं. अब उन्होंने रणबीर कपूर और इस फिल्म में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.

वो सेट पर राम की तरह आते हैं… एक्ट्रेस ने बताया ‘रामायण’ में रणबीर कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस
वो सेट पर राम की तरह आते हैं… एक्ट्रेस ने बताया ‘रामायण’ में रणबीर कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस

सुरभि दास ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “जब सेट पर आते हैं, तो राम की तरह आते हैं. मुझे सचमुच ऐसा लगा कि ये आदमी सच में राम जैसा दिख रहा है. हमने जो भी सीन साथ में किए मुझे हमेशा ऐसा महसूस किया कि वो अपने कैरेक्टर में ही हैं. भगवान राम का किरदार निभाने के लिए आपके अंदर वो ऑरा और गरिमा होनी चाहिए. जब आप सेट पर कदम रखते हैं तो आपके अंदर वो ऊर्जा होनी चाहिए, जो लोगों को आपकी ओर आकर्षित करे. रणबीर कपूर ने इस चीज को बखूबी निभाया है.”

‘रामायण’ में सुरभि दास का रोल

सुरभि दास इस फिल्म में भगवान राम के भाई लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के रोल में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में लक्ष्मण का रोल एक्टर रवि दुबे कर रहे हैं. कुछ समय पहले मेकर्स ने इस फिल्म से रणबीर कपूर का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया था. वो टीजर सामने आने के बाद इस फिल्म की चर्चा और भी तेज हो गई.

ये भी पढ़े-ं

‘रामायण’ कब रिलीज होगी?

‘रामायण’ एक दो पार्ट की फिल्म है, जिसका डायरेक्शन ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी कर रहे हैं. नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. अब तक भारत में किसी भी फिल्म को बनान में इतना पैसा खर्च नहीं हुआ है, जितना दो पार्ट की इस पिक्चर पर हो रहा है. इसका बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. इसी साल दिवाली पर इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने वाला है. वहीं फिर 2027 में दिवाली पर ही दूसरा पार्ट रिलीज होगा. रणबीर के साथ साउथ सुपरस्टार यश भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. वो रावण का रोल कर रहे हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply