Tuesday, February 24, 2026
CrimeViral

वैशाली में अवैध बालू खनन, पर बड़ा एक्शन 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त; डीएम के निर्देश पर छापेमारी

वैशाली में अवैध बालू खनन, पर बड़ा एक्शन 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त; डीएम के निर्देश पर छापेमारी

वैशाली: बिहार के वैशाली में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर चांदपुरा ओपी थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खनन विभाग मुख्यालय पटना की विशेष टीम, जिला खनन कार्यालय वैशाली और स्थानीय पुलिस के सहयोग से देर रात गंगा नदी के चांदपुरा दियारा क्षेत्र में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर दियारा के जंगल इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 11 हाईवा और बालू लदे 5 ट्रैक्टर-डाला जब्त किए। टीम को देखते ही वाहन चालक तेज रफ्तार से भागने लगे, लेकिन सख्ती बढ़ने पर चालक और धंधेबाज वाहन छोड़कर फरार हो गए।

सभी वाहनों को संबंधित थाने में सुरक्षित रखा गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। जब्त वाहनों के मालिकों और संबंधित भूमि मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अवैध खनन संशोधित अधिनियम के तहत 1,25,500 सीएफटी धुस बालू, 11 हाईवा और 5 ट्रैक्टर पर कुल 1,60,14,825 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply