Health

वेट कंट्रोल के लिए पॉपुलर DNA डाइट, ये क्या होती है, इसमें किन बातों का रखें ख्याल

वेट लॉस करना आज के टाइम में लोगों के लिए मेजर फोकस गोल हो गया है. दरअसल बढ़ता हुआ वजन कई बीमारियों की वजह न बन जाता है तो वहीं इससे कई बार व्यक्ति का सेल्फ कॉन्फिडेंस भी लो हो जाता है. बैडोल बॉडी पर्सनालिटी को खराब करती है. ये भी एक बड़ी वजह है कि लोग फास्ट वेट लॉस की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं. तेजी से वजन कम करने के ट्रेंड के चलते ही कई तरह के डाइट प्लान लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए हैं जैसे कीटो, लो कार्ब डाइट और इंटरमिटेंट फास्टिंग. अब एक और डाइट वजन कम करने के लिए पॉपुलर हो रही है, जिसे DNA डाइट कहते हैं.

वेट कंट्रोल के लिए पॉपुलर DNA डाइट, ये क्या होती है, इसमें किन बातों का रखें ख्याल
वेट कंट्रोल के लिए पॉपुलर DNA डाइट, ये क्या होती है, इसमें किन बातों का रखें ख्याल

वेट लॉस के तेजी वाले हैक्स को अपनाने की बजाय ऐसे तरीके फॉलो करने चाहिए जो आपको हेल्दी भी रखें और वेट भी कंट्रोल हो. ऐसी ही है डीएनए डाइट जो इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है और अब लोगों को ये काफी पसंद भी आ रही है. तो चलिए जान लेते है कि DNA डाइट क्या है और इसे आप कैसे फॉलो कर सकते हैं.

एक्सपर्ट ने बताई डाइट की डिटेल

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट (दिल्ली) इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला ने DNA डाइट के बारे में डिटेल के साथ बताया है. कि ये डाइट क्या होती है. किस तरह से ये वेट लॉस में आपकी हेल्प करती है और क्या इससे तेजी से वजन कम हो सकता है. उनसे जानिए सारे सवालों के जवाब.

क्या है डीएनए डाइट?

डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला कहते हैं कि DNA डाइट का काफी ट्रेंड बढ़ रहा है, लेकिन लोगों को इसके बारे में सही तरह से समझना बहुत जरूरी है. कई बार लोग सोचते हैं कि DNA डाइट अपनाते ही वजन तेजी से कम हो जाएगा, जबकि ऐसा जरूरी नहीं होता है. वह कहते हैं कि DNA डाइट का सीधा मतलब है आपकी बॉडी के जीन से होता है, जिसके आधार पर डाइट प्लान तैयार किया जाता है.

Getty Images

DNA टेस्ट से डाइट प्लान

एक्सपर्ट कहते हैं कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है. जैसे किसी को कार्बोहाइड्रेट जल्दी सूट करते हैं, तो किसी की बॉडी पर फैट या फिर प्रोटीन का असर तेजी से होता है. DNA डाइट में इसी आधार पर खानपान को रखा जाता है. इसके लिए पहले DNA टेस्ट के जरिए यह समझने की कोशिश करते हैं कि आपका मेटाबॉलिज्म कैसा है. आपके लिए कौन सा खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

ये चीजें भी हैं जरूरी

एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही आपका टेस्ट किया जाता है, लेकिन सिर्फ DNA रिपोर्ट के आधार पर डाइट फॉलो करना सही नहीं रहता है. वेट लॉस के लिए लाइफस्टाइल सही होना बेहद जरूरी है, जैसे फिजिकल एक्टिविटी करना, नींद कंप्लीट लेना और इसी के साथ मेडिकल कंडीशन को भी ध्यान में रखना उतना ही जरूरी होता हैं.

कैसे फॉलो करें DNA डाइट?

डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला का कहना है कि अगर आप वजन कम करने के लिए DNA डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट या डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इसके साथ ही आप डेली एक्सरसाइज करें और सही रूटीन को बिल्कुल भी इग्नोर न करें.वह कहते हैं ये याद रखना जरूरी है कि कोई भी डाइट तभी सही तरह से काम करेगी जब आप इसे सही तरह से लगातार फॉलो करते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply