मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन 2026 में स्तरीय नहीं रहा और इस टीम ने इस सीजन में खेले 14 मैचों में से 4 मैच जीते जबकि उसे 10 मैचों में हार मिली। मुंबई को इस सीजन के आखिरी लीग मैच में भी राजस्थान ने 30 रन से हरा दिया। मुंबई के इस सीजन में कुल 8 अंक रहे और ये टीम अंकतालिका में 9वें स्थान पर रही। मुंबई के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो इसमें रयान रिकेल्टन टॉप पर रहे जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर रहे।

रयान ने मुंबई के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
मुंबई के लिए 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ओपनर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन पहले स्थान पर रहे। रयान ने इस सीजन में खेले 12 मैचों में 448 रन एक शतक और 2 अर्धशतक की मदद से बनाए। रयान का बेस्ट स्कोर नाबाद 123 रन रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तिलक वर्मा रहे जिन्होंने 14 मैचों में 359 रन बनाए। उन्होंने भी एक शतक और दो अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर इस सीजन में नाबाद 101 रन रहा।
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर नमनधीर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 318 रन बनाए और उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका बेस्ट स्कोर इस दौरान 57 रन रहा। वहीं रोहित शर्मा इस सूची में चौथे नंबर पर रहे जिन्होंने 9 मैचों में 283 रन 2 अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 13 मैचों में 270 रन दो अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 60 रन रहा।
मुंबई के लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर्स
रयान रिकेल्टन- 448 रन
तिलक वर्मा- 359 रन
नमनधीर- 318 रन
रोहित शर्मा- 283 रन
सूर्यकुमार यादव- 270 रन
Khabar Monkey
श्रेयस ने 146 मैचों के बाद लगायाकरियर का पहला शतक; सहवाग, कोहली, संजू सैमसन की खास लिस्ट में बनाई जगह
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में लंबे इंतजार के बाद शतक लगाया। उन्होंने ये शतक चेज करते हुए लगाया और पंजाब के लिए इतिहास रच दिया। वो चेज करते हुए पंजाब की तरफ से शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने।





