Monday, February 23, 2026
HealthViral

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर पर पड़ता है ये असर, लंग्स से लेकर हार्ट हेल्थ में होता है सुधार!

रोजाना 10,000 कदम चलने से शरीर पर पड़ता है ये असर, लंग्स से लेकर हार्ट हेल्थ में होता है सुधार!

पैदल चलना या वॉक करना दुनिया की सबसे आसान और सस्ती एक्सरसाइज हैं. रोजाना 10 हजार कदम चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रोजाना पैदल चलने से हार्ट से लेकर लंग्स पर काफी अच्छा असर पड़ता है. आइए जानते हैं रोजाना 10 हजार स्टेप चलने से शरीर पर क्या असर पड़ता है.

हार्ट हेल्थ
रोजाना 10 हजार स्टेप चलने से हार्ट हेल्थ पर काफी अच्छा असर पड़ता है. रोजाना चलने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है. इसके अलावा रोजाना वॉक करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. जो कि हार्ट संबंधी बीमारियों के रिस्क को कम करता है.

वजन कंट्रोल
रोजाना 10 हजार स्टेप चलने से लगभग 300 से 500 कैलोरी बर्न होती है. रोजाना 300 से 500 कैलोरी बर्न होने से वजन कंट्रोल रहता है. 10,000 कदम चलने से एक्सट्रा बढ़ा हुआ वजन कम हो सकता है.

मांसपेशियां और हड्डियां होती है मजबूत
रोजाना 10 हजार स्टेप चलने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है. वॉक करन से जांघ, पैर की मांसपेशियां मजबूत होती है. वॉक करने से हड्डियों मजबूत होती है.

मेंटल हेल्थ
वॉक करने से शरीर में अच्छे हार्मोन्स बढ़ते हैं जिस वजह स्ट्रेस, एंग्जायटी, चिंता कम होती है वहीं मूड फ्रेश होता है. रोजाना 10 हजार कदम चलना मानसिक सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.

लंग्स में आता है सुधार
रोजाना चलने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है जो कि लंग्स के फंक्शन को सुधारने में मदद करता है. हेल्दी लंग्स के लिए रोजाना 10 हजार कदम चलना फायदेमंद हो सकता है.

नींद की समस्या
रोजाना वॉक करने से स्लीप क्वालिटी में सुधार आता है. रोजाना 10 हजार स्टेप चलने से राहत को गहरी और प्यारी नींद आती है. अगले दिन सुबह उठने पर आप पूरा दिन फ्रेश महसूस कर सकते हैं. अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है तो रोजाना 10 हजार कदम चल सकते हैं.

Leave a Reply