Viral

रेवाड़ी में 76 वर्षीय बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी, ATM से 20500 रुपए निकाल रफूचक्कर हुए बदमाश


रेवाड़ी: दो युवकों ने रेवाड़ी में एक बुजुर्ग से ATM लेकर खाते से 20500 रुपए निकाल लिए हैं. आरोपियों ने सहायता के बहाने पहले बुजुर्ग का एटीएम लिया और फिर मशीन में फंसने की बात कहकर उन्हें कुछ दूर एक दुकान से मैकेनिक को बुलाने के लिए भेज दिया. इसी दौरान आरोपियों ने खाते से 20500 रुपए निकाल लिए. बुजुर्ग की शिकायत पर गोकल गेट चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांचः गांव नैनसुखपुरा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत दी. शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई में पेंशन खाता है. 23 मार्च की दोपहर वे एक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे, जहां एक युवक पहले से खड़ा था. उसने पैसे निकालने के लिए युवक की मदद मांगी. युवक ने मशीन में एटीएम डाला और मशीन में फंसने की बात कही. इसी दौरान वहां एक अन्य युवक आ गया. मशीन में कार्ड फंसने की बात सुनकर उसे कुछ दूर एक दुकान पर जाकर इंजीनियर को बुलाने के लिए भेज दिया गया. इसी दौरान आरोपियों ने उनके खाते से 10-10 हजार दो बार और 500 रुपए एक बार में निकाल लिए. बुजुर्ग को बाद में पैसे निकाले जाने का पता चला. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बुजुर्ग से ATM लेकर खाते से 20500 रुपए निकाले
दूसरे व्यक्ति को अपना एटीएम या पिन ना देंः जांच अधिकारी ने बताया कि “इस मामले में बुजुर्ग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है. जल्दी ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को एटीएम में अपना पिन नंबर या एटीएम कार्ड ना दें.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply