Viral Video: महाराष्ट्र से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं, और उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ गई है. दरअसल, सालों तक स्टीयरिंग थामकर हजारों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाले एक बस ड्राइवर को उनके साथियों ने ऐसी यादगार विदाई दी, जिसे देखकर हर कोई यही कह रहा है, दोस्त हों तो ऐसे.

शोले के ‘जय-वीरू’ आ गई याद
अक्सर रिटायरमेंट का पल भावुक कर देने वाला होता है, लेकिन महाराष्ट्र राज्य परिवहन के इस डिपो में नजारा कुछ और ही था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कर्मचारी अपने रिटायर हो रहे साथी को कंधे पर बैठाकर पूरे डिपो में घुमा रहा है. इस पल ने लोगों को फिल्म ‘शोले’ के उस आइकॉनिक सीन की याद दिला दी, जहां धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ये दोस्ती गाने पर मस्ती करते नजर आते हैं.
इंस्टाग्राम पर @__ved_46__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया यह वीडियो सिर्फ एक विदाई का नहीं, बल्कि दशकों पुरानी उस दोस्ती और सम्मान का है, जो इन कर्मचारियों ने काम के दौरान कमाई है. विदाई देने वाले ड्राइवर की सादगी ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.
नेटिजन्स का रिएक्शन
लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, नौकरी खत्म हो सकती है, पर यारी कभी नहीं. दूसरे ने कहा, काका की प्यारी मुस्कान ने दिन बना दिया. एक अन्यू यूजर ने लिखा, सालों की लगन, मीलों की यादें.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
(@__ved_46__)




