SportsViral

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े चहल, बीच आईपीएल सीजन इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बना ये भारतीय खिलाड़ी

Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 (IPL 2026 Playoff) के प्लेऑफ की रेस से 4 टीमें अब अधिकारिकतौर पर बाहर हो चुकी है. आईपीएल 2026 से लखनऊ सुपर जायंटस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें अब बाहर हो चुकी हैं, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े चहल, बीच आईपीएल सीजन इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बना ये भारतीय खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स से जुड़े चहल, बीच आईपीएल सीजन इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बना ये भारतीय खिलाड़ी

वहीं पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और केकेआर की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. आज डबल हेडर खेला जाने वाला है और उसके बाद ये साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएगी, लेकिन उससे पहले ही राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है, टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हो गया है.

Rajasthan Royals की टीम से जुड़े चहल

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को बड़ा झटका लगा और उनकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ईमानजोत चहल को टीम में शामिल किया गया है.

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब से आने वाले ईमानजोत चहल को लीग स्टेज के आखिरी मैच से पहले टीम में जोड़ा है. 21 वर्षीय यह खिलाड़ी अभी तक सिर्फ तीन फर्स्ट क्लास मैच खेला है. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन मैचों में 105 रन बनाए हैं, जबकि लेफ्ट आर्म गेंदबाजी से 11 विकेट भी लिए हैं.

यह उनका पहला आईपीएल मौका है, लेकिन उनका डेब्यू होना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि टीम इस अहम मुकाबले में ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहेगी.

मुंबई इंडियंस के सामने आज करो या मरो का मुकाबला खेलेगी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 13 मुकाबले खेले हैं, इस दौरान रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने 6 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 6 मैचों में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा समय में 14 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 5 पर है.

Khabar Monkey

अगर आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत हासिल करने में सफल रही तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी, नही तो पंजाब किंग्स या केकेआर में से 1 टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है.

 

Leave a Reply