
राजस्थान के टोंक जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौलवी ने एक मस्जिद में नमाज पढ़ने आए एक मजदूर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, मौलवी ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब शख्स नमाज से वॉशरूम में गया था। वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ये मामला टोंक जिले के कलमंडा गांव में हुआ था। मृतक 48 वर्षीय हकीम पिनारा है, वह प्रतिदिन नमाज पढ़ने के लिए रोजाना मस्जिद में आता था। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी मौलवी फरार है।
बाइक चोरी कर फरार आरोपी मौलवी
मस्जिद में हत्या का ये मामला गुरुवार का है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वह जोधपुर का निवासी है और वह एक ग्रामीण की बाइक चोरी कर फरार हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमाजी हकीम हमेशा की तरह बुधवार रात को भी नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद में एक तरफ बैठ गया। इस दौरान आरोपित मौलवी आबिद अब्दुल रशीद ने उसे उठने के लिए कहा।
मौलवी ने लिया बदला
जब मौलवी से हकीम ने उठने से इनकार कर दिया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर मस्जिद में मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया। ऐसे में गुरुवार को दिन में हकीम फिर से मस्जिद में नमाज पढ़ने आया। उस समय मस्जिद में अन्य कोई व्यक्ति नहीं था।
इस दौरान जब वह मस्जिद में बने शौचालय में गया तो मौलवी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसने शौचालय की खुली छत से हकीम पर उसे उड़ेल दिया और आग लगा दी।
डॉक्टर्स भी नहीं बचा सके जान
ऐसे में जब हकीम की चीख पुकार आस-पास के लोगों ने सुनी तो वे उसे बचाने पहुंच गए। हकीम करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गया था। उसे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उसे बचा नहीं सके।





