
बांसवाड़ाः राजस्थान आबकारी नीति में बड़ा बदलाव. साल 2026-27 में शराब के होलोग्राम में बड़ा बदलाव होगा. विदेशी,अंग्रेजी,महंगी शराब पर अलग-अलग कलर के होलोग्राम लगेंगे. नकली एवं मिलावटी शराब से बचने के लिए होलोग्राम के कलर में बड़ा बदलाव होगा, शराब माफिया शराब की बोतल के होलोग्राम में भी हेराफेरी कर रहे थे.
हेराफेरी रोकने के लिए आबकारी विभाग अब सभी अलग-अलग श्रेणी की शराब पर अलग-अलग रंग के होलोग्राम सहित शराब की ब्रांड तैयार करेगा. विदेशी एवं महंगी शराब पर पर्पल कलर का होलोग्राम लगेगा. अंग्रेजी शराब पर हरे कलर का होलोग्राम लगेगा. बियर पर भूरे/ग्रे कलर का होलोग्राम लगेगा. देसी और RML पर कॉपर कलर का होलोग्राम लगेगा. 1 अप्रैल से सभी अलग-अलग नए रंग के होलोग्राम में शराब की बोतलें दिखेगी. आबकारी अधिकारी राजीव सिंह जानकारी दी.





