
किसी भी शादीशुदा रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं. खूबसूरत रिश्ते के लिए स्पार्क का होना बेहद जरूरी है. जब रिश्ते में स्पार्क खत्म हो जाता है तो रिश्ता खोखला हो जाता है. रिश्ते में कुछ संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इन संकेतों को नजरअंदाज करने आपका रिश्ता टूट सकता है.चलिए जानते हैं उन संकेतों के बारे में.
समय ना बिताना
जब पार्टनर आपका साथ समय नहीं बिता रहा है या बिता पा रहा है तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में कुछ तो ठीक नहीं है. अगर आपका पार्टनर आपसे बात करने या फिर आपकी बात सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है तो यह रिश्ते में स्पार्क खत्म होने का संकेत हो सकता है.
बातचीत में कमी
किसी भी रिश्ते की शुरुआत में कपल अक्सर एक दूसरे से जमकर बात करते हैं. लेकिन जब पार्टनर के बीच बातचीत कम हो जाए तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में दूरी आ रही है. बातचीत में कमी आना रिश्ते में दरार का बड़ा संकेत होता है.
परवाह की कमी
जब रिश्ते में एक दूसरे के प्यार और परवाह की चिंता नहीं होती है तो इसका अर्थ है कि आपका रिश्ते में दिक्कत आ रही है. क्यों रिश्ते की शुरुआत में जहां आप एक दूसरे की चिंता या परवाह करते हैं, वहीं अब परवाह नहीं करते हैं तो इसका मतलब है कि रिश्ता खोखला हो रहा है.





