Viral

यूपी: 7 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर भाग रहे तेंदुआ से भिड़ गई मां, बहादुरी दिखाते हुए बचाई जान

बहराइच: यूपी के बहराइच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के ककरा इलाके में तेंदुए ने घर में चारपाई पर सो रही 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। तेंदुआ मच्छरदानी फाड़कर बच्ची को उठा ले गया। मां ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बच्ची की जान बचाई। 

Khabar Monkey

यूपी: 7 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर भाग रहे तेंदुआ से भिड़ गई मां, बहादुरी दिखाते हुए बचाई जान
यूपी: 7 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर भाग रहे तेंदुआ से भिड़ गई मां, बहादुरी दिखाते हुए बचाई जान

मां ने क्या बताया?

हिम्मती मां सबुरुन ने बताया कि उनकी बेटी समा (उम्र 7 साल) उनके साथ चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। रात में अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और मच्छरदानी के अंदर से बच्ची समा को उठाकर ले जाने लगा। बच्ची की चीख सुनकर सबुरुन की नींद खुली। 

बेटी को तेंदुए के जबड़े में देखकर वह उसके पीछे दौड़ पड़ीं। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने तेंदुए से संघर्ष किया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में बच्ची समा घायल हो गई है। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। घटना के बाद से ककरा इलाके में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

ये पहली बार नहीं है जब किसी मां ने अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए खतरे का सामना किया हो। पहले भी तमाम ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए माताओं ने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। भारत का इतिहास ऐसी महान माताओं से भरा हुआ है, जिन्होंने अपने प्राण तो दे दिए लेकिन अपने बच्चे की जान बचा ली।

बहराइच की घटना सामने आने के बाद सभी लोग बच्ची की जान बचाने वाली मां की तारीफ कर रहे हैं और ये चर्चा कर रहे हैं कि बिना डरे अगर किसी चुनौती का सामना किया जाए तो सफलता अवश्य मिल सकती है। (रिपोर्ट- बच्चे भारती)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply