Saturday, March 28, 2026
Viral

यूपी से फरार इनामी TTE बिहार की जेल में मिला, AC फर्स्ट कोच में NCC कैडेट से रेप का है आरोप


Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट से रेप करने का आरोपी इनामी टीटीई बिहार जेल में बंद है। बिहार पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी अब उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है। आरोपित टीटीई की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत 6 टीमें लगाई गई थीं। एसओजी की ये टीमें जोरशोर से फरार टीटीई की तलाश कर रही थीं। टीटीई पर इनाम भी घोषित कर दिया गया था।

मऊ जिला निवासिनी एनसीसी कैडेट गोरखपुर में रहकर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी करती है। बीते 15 फरवरी को उसकी परीक्षा थी। परीक्षा में शमिल होने के लिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एनसीसी कैडेट बिना टिकट ही मऊ में सवार हो गई। छात्रा एनसीसी की ड्रेस में थी। वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। एनसीसी कैडेट के बैठते ही टीटीई वहां पहुंचा और छात्रा से टिकट मांगने लगा। छात्रा ने टिकट न होने की बात बताई तो उसने सीट दिलाने के झांसा दिया। उसे एसी प्रथम श्रेणी कोच में ले जाकर एक सीट पर बैठा दिया और अंदर से फाटक बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जीआरपी उसे लेगी रिमांड पर, कर रही तैयारी
एनसीसी कैडेट ने देवरिया जीआरपी थाने में केस दर्ज करा दिया। आरोपित टीटीई बिहार के पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। टीटीई की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत छह टीमें लगाई गई थीं। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी टीटीई बिहार की जेल में बंद है। बिहार की पुलिस ने उसे शराब के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है। वह तबसे बिहार की जेल में ही बंद है। इधर, यूपी में पुलिस जोरशोर से उसकी तलाश कर रही थी।

क्या बोली पुलिस
इस मामले में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी बिहार के पटना में शराब के साथ गिरफ्तार होकर इन दिनों जेल में है। उसे रिमांड बी के तहत देवरिया ले आया जाएगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply