Viral

यूपी में अगले कुछ दिन भारी! 8 अप्रैल तक वाराणसी समेत इन शहरों में होगी बेतहाशा बारिश


Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह बदल गया है. प्रदेश के दर्जनों जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इतना ही नहीं कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. ऐसे में जानिए पूर्वी यूपी के गोरखपुर, वाराणसी, देवरिया और कुशीनगर में मौसम का मिजाज कैसा है?

Gorakhpur Deoria Kushinagar Varanasi Weather Today: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है. यहां आंधी, गरज-चमक संग बारिश और ओलावृष्टि दौर शुरू हो गया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के करीब 35 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ क्षेत्रों में 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इतना ही नहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है.

8 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 8 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है. 5 अप्रैल को जहां कई इलाकों में बारिश और बादल छाएंगे, वहीं 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर मौसम साफ हो सकता है और तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 7 और 8 अप्रैल को फिर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा
अब अगर बात करें यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के मौसम की तो रविवार को इन जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. इतना ही नहीं कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चलने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है.

जानिए तापमान का ताजा हाल
अब अगर बात करें तापमान की तो मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिल सकती है. हालांकि, तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

नया पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बदलाव के पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण है. अरब सागर से आ रही नमी के साथ मिलकर इसने वातावरण में अस्थिरता पैदा कर दी है, जिससे आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी है.

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply