Viral

मोनालिसा कहीं नहीं भागी… ‘फरमान’ के Video का सच आया सामने, हमशक्ल ने बताई पूरी कहानी

Viral Girl Monalisa Case Revelation: प्रयागराज महाकुंभ से शुरू हुई मोनालिसा और फरमान खान की प्रेम कहानी में अब तक का सबसे बड़ा ‘ट्विस्ट’ सामने आया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा था, जिसमें एक युवक खुद को फरमान बताकर दावा कर रहा था कि मोनालिसा भाग गई है. इस वीडियो ने न केवल परिवार को बेहाल कर दिया था, बल्कि तीन राज्यों की पुलिस के लिए भी सिरदर्द पैदा कर दिया था. लेकिन अब इस वीडियो का असली सच’ सामने आ चुका है.

मोनालिसा कहीं नहीं भागी… ‘फरमान’ के Video का सच आया सामने, हमशक्ल ने बताई पूरी कहानी
मोनालिसा कहीं नहीं भागी… ‘फरमान’ के Video का सच आया सामने, हमशक्ल ने बताई पूरी कहानी

मोनालिसा के लापता होने की खबर ने जब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ा और पुलिस का दबाव बढ़ा, तो वीडियो बनाने वाले शख्स के हाथ-पांव फूल गए। खुद को फरमान खान बताने वाला यह व्यक्ति असल में राजस्थान के बालोतरा जिले का रहने वाला अरविंद कुमार जोशी है. अरविंद ने अब एक नया वीडियो जारी कर अपनी असलियत कुबूल की है और इस पूरे ड्रामे पर विराम लगा दिया है. हालांकि, ना ही पहले और ना ही अब इस नए वीडियो की पुष्टि Tv9 भारतवर्ष करता है.

‘सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था वीडियो’

अरविंद कुमार जोशी ने अपनी सफाई में कहा कि वह कोई मुस्लिम युवक (फरमान) नहीं, बल्कि एक हिंदू है. उसने दावा किया कि उसने यह वीडियो महज एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया पर फन के लिए बनाया था. अरविंद ने स्वीकार किया कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसका यह छोटा सा मजाक पुलिस प्रशासन और दो परिवारों के लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा. उसने साफ किया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत और फर्जी थी.

असली फरमान खान पर कानूनी शिकंजा कसना तय

भले ही भागने वाला वीडियो फर्जी निकला हो, लेकिन असली फरमान खान की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि मोनालिसा नाबालिग है. 18 वर्ष से कम उम्र होने के कारण फरमान के साथ की गई उसकी शादी कानूनी रूप से अवैध मानी जाएगी. इसके अलावा, इस जोड़े द्वारा फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों ने मामले को और भी उलझा दिया है. अब पुलिस ‘नाबालिग से विवाह’ और ‘अपहरण’ जैसे एंगल पर फरमान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

View this post on Instagram

A post shared by Avi Patwari (@avi_patwari)

सोशल मीडिया के भ्रामक जाल से रहें सावधान

यह मामला एक बड़ा सबक है कि कैसे एक फर्जी वीडियो पूरी व्यवस्था को गुमराह कर सकता है. अरविंद कुमार जोशी के एक मजाक ने न केवल जांच एजेंसियों का समय बर्बाद किया, बल्कि मोनालिसा के माता-पिता को मानसिक प्रताड़ना भी दी. कंटेंट क्रिएटर्स को समझना होगा कि संवेदनशील और कानूनी मुद्दों पर फर्जी दावे करना उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है.

View this post on Instagram

A post shared by Heart Zone (@heartzon_e)

अब क्या होगा आगे?

अरविंद कुमार जोशी की माफी और सच सामने आने के बाद गुमशुदगी का भ्रम तो खत्म हो गया है, लेकिन पुलिस अब असली मोनालिसा और फरमान की तलाश में जुटी है. मुख्य फोकस अब लड़की के नाबालिग होने और शादी की वैधानिकता पर है. खरगोन पुलिस और संबंधित राज्यों की टीमें अब इस मामले में आधिकारिक रिपोर्ट तैयार कर रही हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply