मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Gurugram Hit and Run Biker Siya: आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस होगा दर्ज​ | कैसे मारें कि हत्या नहीं, हार्ट अटैक लगे? बहू ने Google पर ढूंढा था वो तरीका, सर्च हिस्ट्री ने खोली कानपुर कारोबारी मर्डर की परतें​ | हेलमेट में कैसे लगा सकते हैं कैमरा, कितना आता है खर्च, राइडर्स के लिए क्यों है जरूरी?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेथी दाना किन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया​

मेथी दाना का सेवन भारतीय रसोई में तड़के के रूप में किया जाता है, लेकिन आज के समय में लोग मेथी दाना का पानी पीने के साथ ही उसे भिगोने के बाद चबाकर भी खाते हैं. इससे वेट लॉस में हेल्प मिलने से लेकर आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. ये फाइबर, आयरन, […]

मेथी दाना का सेवन भारतीय रसोई में तड़के के रूप में किया जाता है, लेकिन आज के समय में लोग मेथी दाना का पानी पीने के साथ ही उसे भिगोने के बाद चबाकर भी खाते हैं. इससे वेट लॉस में हेल्प मिलने से लेकर आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं. ये फाइबर, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. हालांकि मेथी दाना का सेवन सबके लिए सही नहीं रहता है. कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है.

फिजिशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर विपुल ने बताया है कि किन लोगों को मेथी दाना का सेवन सप्लीमेंट की तरह लेने से परहेज करना चाहिए. इसी के साथ इसका सेवन करते वक्त कौन सी सावधानियां बरतना जरूरी होता है. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

प्रेग्नेंसी में न खाएं

एक्सपर्ट विपुल कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मेथी दाना का सेवन नहीं करना चाहिए. दाना मेथी यूट्रस यानी गर्भाशय को स्टिम्यूलेट कर सकता है. वहीं ब्रेस्टफीडिंग में भी पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें तभी इसका सेवन करें.

सर्जरी होने वाली है तो ध्यान दें

डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप मेथी दाना का सेवन कर रहे हैं तो किसी भी सर्जरी से दो हफ्ते पहले इसे बंद कर देना चाहिए. इसी के साथ अपने डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताना चाहिए, क्योंकि दाना मेथी ब्लीडिंग को अफेक्ट करता है.

दवाओं के साथ न खाएं

अगर आप वॉर फेरन या फिरएसिट्रोम नाम की ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं तो भी मेथी दाना का सेवन न करें, क्योंकि मेथी दाना दवाओं के साथ मिलकर ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है.

पेट से जुड़ी समस्या में न खाएं

अगर पेट में गैस हो जाए तो लोग मेथी दाना खाने की सलाह देते हैं, लेकिन अगर आपको IBS की समस्या है या फिर पाचन बहुत सेंसिटिव है तो मेथी दाना का रेगुलर सेवन करने से बचना चाहिए.

डायबिटीज वाले दें ध्यान

मेथी दाना का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्पफुल माना जाता है, लेकिन अगर आप इंसुलिन ले रहे हैं या फिर Glimepiride जैसी कोई दवा ले रहे हैं तो मेथी दाना लेने से आपकी शुगर बहुत लो हो सकती है.

थायराइड है तो बरतें सावधानी

डॉक्टर विपुल कहते हैं कि अगर आपको थायराइड है और आप इसकी दवा ले रहे हैं तो मेथी दाना के सेवन और टेबलेट लेने में कम से कम 2 घंटा का अंतर रखें, क्योंकि ये आपकी दवा के ऑबर्जप्शन को स्लो कर सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY