साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए चर्चाओं में बने हुए है। अब एक इवेंट में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया, जिसके बाद एक्टर को ट्रोलिंग का सामना कर पड़ रहा था। लोग उन पर मीम्स बना रहे थे। बढ़ते विवाद के बाद उन्होंने जसप्रीत से माफी मांगी है। चलिए बताते है एक्टर ने क्या कहा।

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को बताया ‘फुटबॉलर’
हाल ही में एक्टर राम चरण अपनी फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए भोपाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। एक्टर ने भोपाल में हो रहे इस इवेंट में वहां बैठी जनता को ‘बिहार की जनता’ बोलकर संबोधित किया। आरआरआर एक्टर सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि इसके बाद भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को ‘फुटबॉलर’ बता दिया।
राम चरण ने कहा वह नामों को लेकर थोड़े भुलक्कड़ हो जाते है। बता दें कि एक्टर की बात सुनकर वहां बैठे लोग जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा। लगातार राम चरण पर मीम बनने लगे।
Khabar Monkey
–
राम चरण ने माफी मांगते हुए क्या कहा
राम चरण ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- जसप्रीत बुमराह जी, नामों को लेकर मैं सच में कभी-कभी बहुत भूल जाता हूँ। भीड़ और उत्साह के माहौल में अनजाने में ये गलती हो गई, उसके लिए दिल से माफ़ी चाहता हूँ। मैं आपका बेहद सम्मान करता हूँ और आपके खेल की बहुत बड़ा प्रशंसक हूँ। आप जिस तरह लगातार बल्लेबाज़ों को दबाव में रखते हैं, उससे हर भारतीय को गर्व महसूस होता है।
राम चरण के इस पोस्ट पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे है। पेड्डी फिल्म में एक्टर एक ऐसे शख्स का रोल प्ले कर रहे है जो खेल में काफी माहिर है। फिल्म के ट्रेलर में एक्टर कुश्ती करते, दौड़ लगाते और क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे। एक ऐसा खिलाड़ी जो कभी नहीं हारता।
–
यह स्पॉर्टस ड्रामा फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण, दिव्येंदु शर्मा, बोमन इरानी, जान्हवी कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे।





