Viral

मुज़फ़्फ़रनगर: लड़की के नाबालिग होने का हवाला देकर पुलिस ने शादी रुकवाई


मुजफ्फरनगर. खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 मार्च को युवती से शादी करने के लिए दो दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए थे, लेकिन शादी नहीं हुई थी। इससे पहले ही किसी से चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम से शिकायत कर दी थी। तब मौके पर पहुंची टीम व पुलिस ने शादी को रुकवा दिया था। टीम दुल्हन को अपने साथ ले गई थी। दोनों दूल्हे बिना शादी किए ही वापस लौट गए थे।

उस समय दुल्हन के परिजन टीम को दुल्हन की आयु के बारे में कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए थे। टीम ने परिजनों को आयु के प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय आने के लिए कहा था। बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने युवती का मेडिकल कराया था।

उधर, टीम को बाद में परिजनों ने विद्यालय का दस्तावेज दिखाया था लेकिन वह नाबालिग थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने युवती की आयु की जांच कराने के बाद 23 मार्च को आयु प्रमाण पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसकी आयु लगभग 18 वर्ष बताई गई। परिजनों का कहना है कि दो बरात आने पर मामला उलझने पर किसी ने युवती को नाबालिग बताते हुए झूठी शिकायत की थी। उनकी बेटी बालिग है। वह अब अपनी बेटी की शादी कर सकेंगे।

ये था मामला
10 मार्च को शादी तय हुई थी। इससे पहले ही दूल्हा पक्ष में एक मौत हो गई थी। जिसके बाद दूल्हा पक्ष ने बरात लाने या ना लाने पर ठीक से जवाब नहीं दिया था। इसलिए लड़की वालों ने आनन-फानन किसी और लड़के से उसी दिन शादी तय कर दी थी। शादी वाले दिन दोनों दूल्हे बरात लेकर पहुंच गए, तो हंगामा हो गया था।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply