Viral

मुजफ्फरनगर में लाउडस्पीकरों पर बड़ी कार्रवाई; 34 हटाए, 100 की आवाज कम


Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में इन दिनों धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई उन लाउडस्पीकरों के खिलाफ की जा रही है, जो निर्धारित नियमों और ध्वनि प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर रहे थे. इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाना और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना है.

जानिए पूरा मामला ?
दरअसल, जनपद के सिविल लाइन थाना और खालापार थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की. इस दौरान मस्जिदों से 34 ऐसे लाउडस्पीकर उतारे गए, जो निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में बजाए जा रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकरों को हटवाया और उन्हें थाने में जमा करा दिया.

100 से ज्यादा लाउडस्पीकरों की आवाज कराई कम
बताया जा रहा है कि सिर्फ हटाने की कार्रवाई ही नहीं, बल्कि पुलिस ने 100 से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज को भी मानक के अनुरूप कम कराया. अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थानों पर लाउडस्पीकर नियमों के तहत लगे हुए हैं, वहां भी ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है, ताकि आसपास रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply