
मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नव विस्तारित क्षेत्र में 39 निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है। इन कार्यों पर कुल 10.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें से 5.17 करोड़ की पहली किश्त जारी की गई है। निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका के द्वारा अब नव विस्तारित क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 10.37 करोड़ के 39 निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। शासन ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 5.17 करोड़ की प्रथत किश्त भेजी है। पालिका के निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।नगर पालिका के निर्माण विभाग ने नव विस्तारित क्षेत्र में 39 निर्माण कार्य कराने के लिए 10.35 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी। इस डीपीआरओ को शासन में भेजा गया था।
शासन स्तर से नगर पालिका के 39 निर्माण कार्यों पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। शासन ने 50 प्रतिशत धनराशि जारी की है। नगर पालिका को प्रथम किश्त के रूप में करीब 5.17 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। सीएम नगर सृजन योजना के तहत वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 8, 15, 17, 19, 21, 22, 28, 30, 31, 35 और 41 में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन वार्डों में पानी की निकासी, नाला, नाली, सीसी रोड, साइड पटरी आदि निर्माण कार्य कराए जाएगे।





