Tuesday, February 24, 2026
CrimeViral

मुजफ्फरनगर की पॉश गांधी कॉलोनी, में खुलेआम फायरिंग दो गुटों में झड़प

मुजफ्फरनगर की पॉश गांधी कॉलोनी, में खुलेआम फायरिंग दो गुटों में झड़प

उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. लगातार हो रही घटनाओं के बीच बीती रात एक भारतीय जनता पार्टी नेता पर हमले के बाद अब शहर की पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी में खुलेआम फायरिंग का मामला सामने आया है. जिसके बाद पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया है. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

स्थानीय लोगों की सूचना अपर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. दो गुटों में झगड़े के बाद फारिंग की बात आ रही है. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद है और पुलिस अब फायरिंग करने वालों की पहचान में जुटी है.

क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नई मंडी क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी में रविवार शाम दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक युवक इस झगड़े में शामिल थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गुट के युवक दूसरे पक्ष के लड़कों के पीछे दौड़े और इसी दौरान एक युवक ने कथित रूप से फायरिंग कर दी. एक गोली गली नंबर 12 में राजेंद्र कुमार के मकान के बिजली मीटर में जाकर लगी. मौके पर कारतूस भी बरामद हुआ है.

स्थानीय लोगों में दहशत
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. हालांकि, दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी लगभग नगण्य हो गई है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. गांधी कॉलोनी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है. पुलिस अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

Leave a Reply