Devendra Fadavis on Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी अपने बयान को लेकर बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने दावा कर दिया था कि अगले एक साल में केंद्र सरकार गिर जाएगी. अब उनके इस बयान पर सियासी पारा हाई है.

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनको घेरना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए इसे मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया है. सीएम फडणवीस ने दावा किया कि विपक्ष केवल कल्पनाओं में जी रहा है और वास्तविकता से उसका कोई लेना-देना नहीं रह गया है.
पहले जानिए पूरा मामला
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल में ही दावा किया था कि केंद्र की एनडीए सरकार अब ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी और आने वाले एक साल के भीतर राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं. राहुल गांधी के इसी बयान पर पलटवार करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश है और एनडीए पूरी मजबूती के साथ सरकार चला रही है.
फडणवीस ने लगाए कई आरोप
इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि विपक्ष लगातार ऐसे बयान देकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है और देश की जता सब समझ रही है. उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है.
Khabar Monkey
राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं का पलटवार
बीजेपी के नेताओं ने भी राहुल गांधी के बयान पर चौतरफा हमला किया है. बीजेपी नेताओं की ओर से कहा गया कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रहा है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों ने माना कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सत्ता और विपक्ष के बीच बयानबाजी काफी तेज हो रही है. आने वाले दिनों में यह टकराव काफी बढ़ जाता है.





