उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित बसपा स्टेट ऑफिस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई।
Khabar Monkey

बसपा प्रमुथ मायावती ने कहा कि देश में चुनाव अब नई-नई चुनौतियों के बीच हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी संगठन को और ज्यादा चुस्त-दुरुस्त और मुस्तैद बनाने की जरूरत है, ताकि यूपी में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाई जा सके।
मायावती ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और नए नियम-कानूनों के कारण करोड़ों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। जनता को विरोधी दलों की संकीर्ण और छलावापूर्ण राजनीति से बचने की जरूरत है।
इस दौरान मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय राजनीतिक दल बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनहित के मुद्दों से दूरी बना लेते हैं। इससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस करती है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने चार बार कानून-व्यवस्था, जनकल्याण और सर्वसमाज को सम्मान देने का काम किया। पार्टी ने हमेशा “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति पर काम किया है।
बसपा प्रमुख ने नारा दिया- हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2007 की तरह पूरी ताकत से चुनाव लड़ना होगा और ‘हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है’ मिशन को सफल बनाना होगा। बैठक में उम्मीदावरों के चयन को लेकर भी चर्चा हुई।
मायावती ने कहा कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मौका देगी, जिनकी छवि मजबूत और जनाधार अच्छा हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष की साजिशों और भ्रामक प्रचार से सावधान रहने की सलाह दी। बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी की जनता को फिर से आजमाई हुई बसपा सरकार और उसके नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि बहुजन समाज पार्टी ही लोगों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर कानून-व्यवस्था दे सकती है।
बसपा की इस बैठक में सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, मंडल कोऑर्डिनेटर और जिला प्रभारी भी पहुंचे हैं।
आकाश आनंद ने मायावती के छुए पैर
मीटिंग शुरू होने के बाद मंच पर बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आज सुबह 11 बजे से बसपा की बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में पूरे प्रदेश से कोऑर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष बुलाए गए हैं। यूपी के सभी बड़े पदाधिकारी के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैठक की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अजय राय के अलावा पूर्व कांग्रेस कमेटी सचिव बृजराज अहिरवार और कांग्रेस पार्टी के 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।





