Saturday, March 21, 2026
Viral

मां के रोक-टोक और जमीन का बंटवारा न करने से नाराज पुत्र ने गला घोटकर कर दी थी हत्या, आरोपित हुआ गिरफ्तार


भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर खेत में एक महिला का शव डुग्गी तालाब के पास खेत में मिला था जिसकी पहचान नंसी बाई पति भगवान दास उर्फ लल्लू यादव 50 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर थाना भालूमाड़ा के रुप में हुई थी।

मृतका के पुत्र बब्बी यादव की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया। डाॅक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु गले में रस्सी या साड़ी के फंदे से दबाने के कारण मृत्यु होना बताया था। पुलिस ने मर्ग जांच पर अज्ञात आरोपित के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामला हत्या से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने इस अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका नंसी बाई यादव के बड़ा पुत्र हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू पिता भगवान दास उर्फ लल्लू यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर ने ही मां की गला घोटकर हत्या की थी।

पूछताछ में आरोपित पुत्र ने बताया कि अपनी मां नंसी बाई यादव को रोज शराब पीने एवं इधर उधर घूमने से मना करने पर नहीं मानने के कारण एवं भूमि संबंधी कागजात रख लेने भूमि का हिस्सा बांट न करने और भूमि बेचने से इंकार करने पर गुस्सा होकर सोमवार की रात 12 बजे से 01 बजे के बीच जब मां नंसी बाई अपने घर में शराब के नशे में सो रही थी तब उसी के पहने हुए साड़ी कपड़ा से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी।

हत्या के आरोप से बचने के लिए शव को रात में ही अपने कंधे में उठा कर ले जाकर घर से लगभग 800 मीटर की दूरी डुग्गी तालाब के पास चूडामणि के खेत में लाश को ठिकाने लगाने फेंक भी आया था।

यह पूरी वारदात आरोपित ने खुद अकेले की थी। आरोपी के विरूद्ध हत्या के पर्याप्त सबूत एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर उक्त अपराध धारा में आरोपित हरिश्चन्द्र उर्फ बियानू पिता भगवान दास यादव उर्फ लल्लू उम्र 27 वर्ष निवासी बरबसपुर को पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply