Mira Bhayander Viral Video: ठाणे के मीरा-भाईंदर नगर निगम के बस चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गायमुख घाट की है, जहां पांच से छह अज्ञात लोगों ने बस चालक पर हमला कर दिया।

इस घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पीड़ित बस चालक ने कोपरी पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस हिंसक मारपीट में बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
ठाणे के में नगर निगम बस चालक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।
Live CCTV –
महाराष्ट्र के ठाणे में बाइक में साइड लगने पर कुछ लोगों ने बस ड्राइवर को बर्बरता से पीटा, कपड़े फाड़ दिए, बस से खींचकर ले गए !! pic.twitter.com/c3o7fbwlHV— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 11, 2026
बस चालक के कपड़े फाड़े
जानकारी के अनुसार, बाइक को बस का कट लगने से लोग भड़क गए और बस रुकने के बाद उसकी पिटाई की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लकड़ी लेकर उसे मारने बस में घुसे फिर मारते हुए जबरन बस चालक को नीचे उतारा और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बस चालक की यूनिफॉर्म तक फाड़ दी।
–
पीड़ित बस चालक की शिकायत पर कोपरी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। कोपरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।





