HealthViral

महाबलेश्वर की खूबसूरत वादियों में ऐसे पूरी करें 2 दिन की ट्रिप, दोस्तों या परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान

Mahabaleshwar Trip Planning: शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर ब्रेक लेना चाहते हैं। ऐसे में अक्सर हम शांत, खूबसूरत और नेचुरल जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। इसके लिए महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर घूमने का प्लान बनाया जा सकते है। हरियाली से घिरी हुई यह जगह पहाड़ों, ठंडी हवाओं, झरनों और हरियाली से घिरी हुई है। यहां पर आप एक या दो दिन की ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं।

महाबलेश्वर की खूबसूरत वादियों में ऐसे पूरी करें 2 दिन की ट्रिप, दोस्तों या परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान
महाबलेश्वर की खूबसूरत वादियों में ऐसे पूरी करें 2 दिन की ट्रिप, दोस्तों या परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ लंबे समय से ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो महाबलेश्वर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आप कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

पहले दिन की शुरुआत

महाबलेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले होटल में चेक इन करके कुछ देर आराम कर सकते हैं। इसके बाद आप वेन्ना लेक घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां बोटिंग और घुड़सवारी का मजा लिया जा सकता है। झील के आसपास का वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है। इसके बाद मैप्रो गार्डन में कई सारी चीजों को देख सकते हैं। यह जगह स्ट्रॉबेरी और फूड आइटम्स के लिए मशहूर है। शाम के समय विल्सन पॉइंट जा सकते हैं जहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत लगता है। यहां सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने कई लोग जाते हैं। इसके अलावा रात के समय लोकल मार्केट में खरीदारी करने जा सकते हैं।

दूसरे दिन घूमने की जगहें

दूसरे दिन की शुरुआत आप आर्थर सीट पॉइंट और एलिफेंट हेड पॉइंट से कर सकते हैं। यहां से घाटियों और पहाड़ों का शानदार नजारा दिखता है। अगर आपको नेचर के करीब रहना पसंद है, तो यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को यहां पर खूब मजा आ सकता है।

Khabar Monkey

इसके बाद लिंगमाला वॉटरफॉल जा सकते हैं। बारिश के बाद यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। अगर समय बचे तो पंचगनी घूमने का भी प्लान कर सकते हैं जो महाबलेश्वर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।

ध्यान रखें ये बातें

महाबलेश्वर का मौसम बहुत ही सुहावना होता है लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड हो सकती है। ऐसे में हल्के गर्म कपड़े साथ में जरूर रखें। ट्रैवलिंग के दौरान कंफर्टेबल जूते पहनकर जाएं। जिससे आपको ज्यादा चलने में परेशानी न हो। साथ ही ट्रिप के दौरान साथ में पानी और जरूरी सामान रखें।

अगर आपके पास ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं है तो कम समय में महाबलेश्वर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं जहां शांति और खूबसूरती का संगम देखने को मिल सकता है। यहां दोस्तों या परिवार के साथ दो दिन की शानदार ट्रिप प्लान का आनंद लिया जा सकता है।

Leave a Reply