Viral

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोहन सरकार ने बढ़ाया 3% DA, मई में बढ़कर आएगी सैलरी


MP DA Hike: मध्य प्रदेश में एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले से लगभग प्रदेश के लगभग 12 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा. खास बात ये है कि बढ़ा हुआ पैसा सीधे अप्रैल की सैलरी के साथ मई महीने में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूत मिलेगी.

वहीं प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. वहीं पेंशनर्स को भी इसी दर से महंगाई राहत मिलेगी, लेकिन उनके लिए यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. यानी पेंशनर्स को कुछ महीनों का बकाया (एरियर) भी मिलेगा. हालांकि, सरकार यह रकम एक साथ नहीं देगी, बल्कि छह अलग-अलग किस्तों में जारी करेगी.

हर महीने किस्तों में मिलेगा पैसा
सरकार के फैसले के अनुसार, एरियर जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का बनेगा. यह पैसा मई से अक्टूबर तक हर महीने किस्तों में कर्मचारियों और पेंशनर्स के खातों में पहुंचेगा. अगर रकम की बात करें तो हर महीने सैलरी में करीब 465 रुपए से लेकर 4,230 रुपए तक का इजाफा होगा. वहीं एरियर के रूप में कुल 4,185 रुपए से लेकर 38,070 रुपए तक मिलने की संभावना है, जो कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

कितने लोगों को मिलेगा फायदा
प्रदेश में करीब 7.50 लाख कर्मचारी और अधिकारी हैं, जबकि 4.50 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा. सरकार के इस कदम से राज्य के खजाने पर लगभग 2,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इसके बावजूद सरकार ने महंगाई को देखते हुए यह फैसला लिया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply