Tuesday, February 24, 2026
DharamViral

मध्य प्रदेश में कब मनाई जाएगी होली? जानें होलिका दहन की सही तारीख; चंद्रग्रहण के कारण बढ़ा कंफ्यूजन

मध्य प्रदेश में कब मनाई जाएगी होली? जानें होलिका दहन की सही तारीख; चंद्रग्रहण के कारण बढ़ा कंफ्यूजन

Holika Dahan Date in mp: मध्य प्रदेश में होली और होलिका दहन की तारीखों को लेकर बहुत कंफ्यूजन है. तारीखों में गोलमाल होते देख लोग परेशान हैं और हर किसी से सवाल कर रहें कि आखिर मध्य प्रदेश में होली कब मनाई जाएगी और होलिका दहन की सही तारीख क्या है. चिंता न करें, इस गैलरी के माध्यम से हम आपको होली से जुड़े हर सवालों का जवाब देंगे,सटीक तारीख भी बताएंगे ताकी होली और तारीखों की जुगलबंदी में काप कंफ्यूज न हों.

लोगों में होली को लेकर कंफ्यूजन
3 मार्च को लग रहे चंद्रग्रहण ने होली और होलिका दहन की तारीखों के बीच लोगों को परेशान कर दिया है. लोगों को अभी भी कंफ्यूजन है कि होली 3 मार्च और होलिका दहन 2 मार्च को की जाएगी, हालांकि त्योहार की ये तारीख सरासर गलत है.

होली 2026 कब मनाई जाएगी होलिका दहन 2026 कब मानई जाएगी
मध्य प्रदेश के तामाम जानकार और पंडितों का मानना है कि मध्य प्रदेश में 2 मार्च, 2026 सोमवार के दिन होलिका दहन मनाई जाएगी और होली का त्योहार 4 मार्च 2026 को.

होलिका दहन 2026 शुभ मुहूर्त
होलिका दहन मनाने का शुभ मुहूर्त- रात 12:50 से 02:02 बजे तक है. इस दौरान मध्य प्रदेश की जनता होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मना सकती है.

होली का शुभ मुहूर्त
वहीं मध्य प्रदेश में होली का पर्व 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा. 4 मार्च धुलेंडी का असली दिन है. सुबह से शाम तक आप रंगों के इस त्योहार को धूमधाम से मना सकते हैं.

चंद्रग्रहण 2026कब लग रहा है
तारीखों की ये सारी कंफ्यूजन 3 मार्च को लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण हो रही है. इस दिन भारत का पहला चंद्रग्रहण लगेगा और देश के कई हिस्सों में दिखाई भी देगा. भारतीय समयनुसार, ग्रहण गोपहर करीब 03:20 बजे से लेकर शाम 06:47 बजे तक रहेगा. वैज्ञानिकों की मानें तो इस दौरान ब्लड मून का नजारा देखने को मिल सकता है.

चंद्रग्रहण 2026 सूतक काल
ग्रहण के दौरान सूतक काल में कुछ भी करना अशुभ माना जाता है. सूतक काल, 3 मार्च सुबह 06:20 बजे से लग जाएगा. सूतक काल में किसी प्रकार का शुभ कार्यक्रम नहीं किया जाता है. मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, खाना-पीना, नहाना, पूजा-पाठ करने पर भी रोक रहती है.

चंद्रग्रहण 2026 के दौरान क्या न करें
ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं खासकर ध्यान रखें, सूतक काल से पहले पके खानों में तुलसी के पत्ते याद से डालें..ऐसा करने से खानों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं होता. ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें. ग्रहण के दौरान आप ऊं नम: शिवाय का जाप कर सकती हैं.

Leave a Reply