Sunday, February 22, 2026
EntertainmentViral

मंगलसूत्र को बनाया ब्रेसलेट! Nick Jonas का रोमांटिक अंदाज देख फैंस बोले—वाह जीजू, दिल जीत लिया!

मंगलसूत्र को बनाया ब्रेसलेट! Nick Jonas का रोमांटिक अंदाज देख फैंस बोले—वाह जीजू, दिल जीत लिया!

नारी डेस्क : नेशनल जीजू निक जोनस और हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का प्यार हमेशा ही फैंस के लिए प्रेरणा रहा है। इवेंट्स में अक्सर निक को अपनी बीवी के बाल ठीक करते, ड्रेस एडजस्ट करते या उन्हें प्रोटेक्टिव अंदाज में कैप्चर किया जाता देखा गया है। लेकिन इस बार निक ने अपने प्यार का ऐसा खास प्रूफ दिया है कि सोशल मीडिया पर चर्चा छा गई। एक वीडियो में देखा गया कि निक ने प्रियंका का मंगलसूत्र हाथ में ब्रेसलेट की तरह पहना। फैंस ने इसे बेहद रोमांटिक और प्यारा अंदाज बताया।

निक ने पहन लिया प्रियंका का मंगलसूत्र

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें निक ने प्रियंका का मंगलसूत्र हाथ में ब्रेसलेट की तरह पहना हुआ था। फैंस ने इसे रोमांटिक और प्यारा अंदाज बताया। बता दें की काफी लोगों ने निक के इस अंदाज की तारीफ की। किसी ने लिखा, “आपने दिल जीत लिया!”, तो किसी ने कहा, “प्राउड हसबैंड।” कुछ फैंस ने मजाक में भी कहा कि “निक प्रियंका से इतना प्यार करते हैं कि मंगलसूत्र पहन रखा है।

केयरिंग हसबैंड और पिता

निक सिर्फ प्रियंका के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी माल्ती के लिए भी बेहद केयरिंग पापा हैं। फैंस ने उन्हें कूल और प्रोटेक्टिव डैडी कहा है। इस प्यारे अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो ने यह साबित कर दिया कि निक जोनस एक परफेक्ट हसबैंड और पिता दोनों हैं।

Leave a Reply