Viral

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio

दिल्ली में, अमेरिका के भीतर भारतीय-अमेरिकियों के प्रति की गई नस्लवादी टिप्पणियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस तरह की टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा। मुझे पूरा यकीन है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ऑनलाइन और दूसरी जगहों पर ऐसी गलत टिप्पणियां की हैं, क्योंकि दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं।”

अमेरिका में भी हैं बेवकूफी करने वाले लोग

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio
भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio
मार्को रूबियो ने साफ शब्दों में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि यहां (भारत में) भी कुछ बेवकूफ लोग हैं और अमेरिका में भी ऐसे बेवकूफ लोग हैं जो हर समय इस तरह की बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते रहते हैं। लेकिन ऐसे कुछ लोगों की वजह से पूरे देश को नहीं आंका जा सकता।”

इसे भी पढ़ें:

प्रवासियों ने अमेरिका को बनाया समृद्ध

अमेरिकी विदेश मंत्री ने अमेरिका की तारीफ करते हुए आगे कहा, “अमेरिका एक बहुत ही मेहमाननवाज देश है। हमारा देश हमेशा से उन लोगों की वजह से आगे बढ़ा और समृद्ध हुआ है, जो दुनिया भर से हमारे देश में आते हैं और यह आकर अपना योगदान देते हैं।”
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply