

Bollywood: बॉलीवुड (Bollywood) में आपने सलमान खान और शाहरूख खान का नाम तो खूब सुना होगा, जिनके बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मच जाता है. लेकिन आज हम बात करेंगे उन अभिनेत्रियों की जिनके नाम से ही फिल्में चलती है. स्टारकास्ट में उनका होना यानी की फिल्म का पक्का हिट होना तय है. इन हसीनाओं को अपनी फिल्म में लेने के लिए मेकर्स के बीच होड़ लगी रहती है. चलिए तो आगे जानते हैं कौन-कौन हैं यह एक्ट्रेसेस…..
कौन हैं Bollywood की यह हसीनाएं?
1.दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone)
लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस को बॉक्स ऑफिस की सुपरस्टार कही जाता है. दीपिका ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत ‘ओम शांति ओम’ (2007) से की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा. दीपिका अब तक ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, और ‘पिकू’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘कॉकटेल’, ‘छपाक’, ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 AD’ भी शामिल है.
2.आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)
लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट का शामिल हैं. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (Student of the Year) 2012 से की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने ऐसी उड़ान भरी की कभी रूकी ही नहीं. गंगुबाई, आर आर आर, राजी, ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों से आलिया भट्ट बॉलीवुड की क्वीन बन बैठी. माना जाता है कि जिस भी फिल्म से आलिया भट्टा का नाम जुड़ता है उसका हिट होना तय है.
3.श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor )
लिस्ट में तीसरे नंबर पर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर मौजूद है. उन्होंने कई हिट फिल्में की है. खूबसूरती के साथ फैंस श्रद्धा को उनकी एक्टिंग की वजह से भी काफी पसंद करते हैं. उनकी मासूमियत और सादगी सभी को पसंद आती है. वहीं, श्रद्धा ने अपने करियर की शुरूआत 2010 में ‘तीन पत्ती’ (Teen Patti) फ़िल्म से की थी. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. वहीं, साल 2013 में आई रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 2’ . जिसकी बदौलत श्रद्धा एक रात में बॉलीवुड (Bollywood) की टॉप एक्ट्रेस बन गई. अब तक शक्ति कपूर की लाडली अकेले के दम पर कई फिल्में हिट करवा चुकी है.
Daughters of Bollywood Actresses: मां से भी ज्यादा खूबसूरत? इन 3 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बेटियों ने लूटी महफिल





