
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में मोतीपुर में बीते तीन दिन पहले हुई बर्तन कारोबारी मकेश्वर पंडित की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मकेश्वर पंडित को अपनी बेवफा बीवी की आशिकी का विरोध करने के कारण जान से हाथ धोना पड़ा। प्रेमी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीपीओ मुजफ्फरपुर पश्चिमी -वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मकेश्वर की पत्नी के प्रेमी और उसके बहनोई ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मकेश्वर मोतीपुर बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान उसे आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया। साइकिल से खींच कर खेत में ले गए और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मकेश्वर को वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोतीपुर पुलिस पहुंची।
ये भी पढ़ें:क्या गामा चा… लड़की के साथ अंधेरे में घराए जदयू नेता; भागते वीडियो वायरल
एसडीपीओ ने बताया कि 02 अप्रैल 2026 की रात मोतीपुर थानां के निवासी मकेश्वर पंडित की अज्ञात अभियुक्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही थाना की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई और फिर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। उन्होंने खुद मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। एफ०एस०एल० टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया गया था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग मिले जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची।
मृतक के पिता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मोतीपुर थाना कांड सं०-127/26 दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर खुद इसकी जानकारी ले रहे थे। उनके निर्देश के अनुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण ने कांड में सुपरविजन किया। सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छानबीन की। टीम में मोतीपुर थानाध्यक्ष भी शामिल थे।
प्रारंभिक जांच एवं अनुसंधान में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात प्रकाश में आई। पुलिस ने गु्प्त तरीके से जांच करते हुए मुन्ना पंडित नामक एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जिसका मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक इस नाजायज रिश्ते का विरोध करता था। पूछताछ में मुन्ना पंडित ने सच्चाई उगल दिया। कांड में उसका बहनोई महेश पंडित भी शामिल था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संदर्भ में अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं। सच्चाई उजागर होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।





