
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र की बिरालसी चौकी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगनपुर निवासी अजय पुत्र मेघराज को पकड़ा।
चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अजय काफी समय से न्यायालय में गैरहाजिर चल रहा था। उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी अजय को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





