EntertainmentViral

बालों में मोरपंख और बांसुरी, Cannes 2026 में राधा रानी बन बहुंचीं सान्या ठाकुर, बिखेरी कृष्ण भक्ति की छटा

पिछले 11 दिनों से हर तरफ बस कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की ही चर्चा है। इस इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अब तक कई हसिनाएं अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडिस से लेकर डायना पेंटी तक ने अपने लुक से सबको हैरान किया। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन के कान लुक ने तो सबका दिल जीत लिया। लेकिन, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच एक और एक्ट्रेस है, जो अपने लुक को लेकर चर्चा में है। ये एक्ट्रेस हैं सान्या ठाकुर, जिन्होंने ग्लैमरस माहौल के बीच अपने बेहद खास और आध्यात्मिक लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। ‘सुपर 30’ और ‘स्पाई’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं सान्या कान फिल्म पेस्टिवल के रेड कार्पेट पर राधा रानी का रूप लेकर पहुंचीं और अपने खूबसूरत लुक से सबका दिल जीत लिया।

बालों में मोरपंख और बांसुरी, Cannes 2026 में राधा रानी बन बहुंचीं सान्या ठाकुर, बिखेरी कृष्ण भक्ति की छटा
बालों में मोरपंख और बांसुरी, Cannes 2026 में राधा रानी बन बहुंचीं सान्या ठाकुर, बिखेरी कृष्ण भक्ति की छटा

राधा-रानी बन पहुंचीं सान्या

जहां Cannes रेड कार्पेट पर आमतौर पर हाई-फैशन और लग्ज़री कॉउचर को फ्लॉन्ट किया जाता है, वहीं सान्या ठाकुर ने इस इंटरनेशनल स्टेज पर भारतीय परंपरा और संस्कृति को बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया। एक्ट्रेस राधा-रानी का लुक लेकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उन्होंने बहुत ही खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था, जिसमें मिरर वर्क और फ्लोरल डिटेलिंग थी।

माथे पर बिंदी और बाल में मोरपंख लगाकर जीता दिल

सान्या के लुक की सबसे खास चीज, जिस पर सबका ध्यान अटक गया वह था उनका राधा रानी प्रेरित स्टाइलिंग। एक्ट्रेस ने अपनी बालों को मोरपंख और बांसुरी से सजाया था। वहीं चूड़ियां, नथ और पारंपरिक आभूषणों से अपना लुक कम्प्लीट किया। अब हर तरफ सान्या के इस लुक की चर्चा हो रही है। इस इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सेव द गॉड’ का पोस्टर भी लॉन्च किया।

Khabar Monkey

कान फिल्म फेस्टिवल के बारे में

आमतौर पर हर साल मई में आयोजित होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत भी मई में ही हुई। 12 मई से इस इंटरनेशनल इवेंट का आगाज हुआ और 23 मई को इसका समापन हुआ, जिसमें कई भारतीय हस्तियों ने भी अपना लुक फ्लॉन्ट किया। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से सबके दिल जीत लिए और क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक और अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि असली ‘कान क्वीन’ वही हैं।

ः 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply