गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ram Lalla Darshan Timing: रामलला दर्शन का बदला समय, अयोध्या जाने से पहले जान लें नया शेड्यूल​ | WPL 2027 के बाद सिर्फ 1 नजर में देखें, WPL ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है कौन सी टीम​ | UP Neela Drum Cash: प्रयागराज में जमीन के अंदर मिले 5 करोड़ कैश, 3 नीले ड्रम में छिपाकर रखी थीं 500-500 के नोटों की गड्डियां​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाथरूम में एंटी स्किड मैट…घर में हैं बुर्जुग तो जरूर करवाएं ये 5 काम​

ऑस्टियोपोरोसिस एक बढ़ती उम्र की बीमारी है जो हड्डियों को ट्रिगर करती है. खासकर महिलाओं में ये ज्यादा देखी जाती है. खानपान को सही तो रखना ही चाहिए ताकि हड्डियां मजबूत बनी रहें. इसके अलावा भी कुछ छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है ताकि बुजुर्गों को चोट लगने से बचाया जा सके. […]

ऑस्टियोपोरोसिस एक बढ़ती उम्र की बीमारी है जो हड्डियों को ट्रिगर करती है. खासकर महिलाओं में ये ज्यादा देखी जाती है. खानपान को सही तो रखना ही चाहिए ताकि हड्डियां मजबूत बनी रहें. इसके अलावा भी कुछ छोटीछोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है ताकि बुजुर्गों को चोट लगने से बचाया जा सके. हल्की सी गलती भी कई बार बहुत भारी पड़ती है. छोटी सी टक्कर या गिरने से हड्डी में फ्रैक्चर हो सकता है. जान लेते हैं कि अगर 50 प्लस एज के बुजुर्ग घर में है तो कौन से 5 काम जरूर करना चाहिए.

बढ़ती उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में सुधार किया जाए. प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी रिच फूड्स को थाली का हिस्सा बनाएं. इसके अलावा बुजुर्गों को डेली हल्कीफुल्की स्ट्रेचिंग करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. चाहे तो आप उनकी इसमें हेल्प भी करें. फिलहाल जान लेते हैं और किन बातों का ध्यान रखें.

एंटीस्किड मैट्स लगाएं

बुजुर्गों में अक्सर देखने में आता है कि फिसलकर गिरने से कूल्हे, कलाई, शोल्डर पर गंभीर चोट लग जाती हैं. यहां तक इसी वजह से बिस्तर पकड़ने की नौबत तक आ जाती है. जरूरी है कि आप अपने बाथरूम या फिर जहां भी फिसलन रहती हो वहां एंटीस्किड मैट्स लगवाएं. इससे उनके फिसलने की संभावना बहुत कम हो जाएगी.

ग्रैब बार्स लगवाना जरूरी

बाथरूम, टॉयलेट जैसी जरूरी जगहों पर ग्रैब बार्स जरूर लगवाने चाहिए ताकि वो जरूरत के समय उसे पकड़ सकें. इससे बुजुर्गों को उठनेबैठने में सहारा मिलता है और चोट लगने का खतरा कम होता है.

Image:Pexels

ग्राउंड फ्लोर पर रखें कमरा

बढ़ती उम्र में कमर, घुटनों में दर्द की परेशानी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में जरूरी है कि आप बुजुर्गों का कमरा, बाथरूम जैसी चीजें हमेशा ग्राउंड फ्लोर पर ही रखें. इससे उन्हें बारबार सीढ़ियां चढ़ने में समस्या नहीं होगी. इसके अलावा अपने घर की सीढ़ियों पर भी पकड़ने के लिए रेलिंग जरूर लगवानी चाहिए.

पहुंच में रखें डेली रूटीन का सामान

बुजुर्ग अगर घर में हैं तो उनके डेली रूटीन का सामान जैसे दवाएं, पानी, कपड़े जैसी चीजें हमेशा उनकी पहुंच में रखें. इससे उन्हें ज्यादा स्ट्रेस नहीं होगा और भागदौड़ भी कम रहेगी. सबसे ज्यादा ये ध्यान रखें कि चीजें बहुत ऊंचाई पर या फिर कमर से नीचे न रखी हो.

ठोकर लगने वाली चीजें हटाएं

आपके घर में अगर बुजुर्ग हैं तो हमेशा जमीन को साफ रखें. उन सारी चीजों को हटा दें जिनसे ठोकर लगने की संभावना रहती है. जैसे गैलरी से फालतू चीजें हटा दें. काली या छोटी दरी, मैट ऐसी जगहों पर न हो कि पैर में अटकने से गिरने का डर रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY