Health

बाजार से कई दिन पुरानी लौकी न खरीद लाएं, इन आसान तरीकों से करें पहचान

लौकी एक रेशेदार सब्जी (फाइबर अच्छी मात्रा में होना) है. इसके अलावा इसकी तासीर भी ठंडी होती है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लौकी में विटामिन-मिनरल्स तो पाए ही जाते हैं. इस वजह से ये आपके डाइजेशन से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद होती है, तो वहीं लो कैलोरी होने की वजह से वेट लॉस में भी हेल्पफुल है. इस सीजनल सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए, लेकिन मार्केट में खरीदने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप फ्रेश लौकी खरीद सकें.

बाजार से कई दिन पुरानी लौकी न खरीद लाएं, इन आसान तरीकों से करें पहचान
बाजार से कई दिन पुरानी लौकी न खरीद लाएं, इन आसान तरीकों से करें पहचान

फ्रेश सब्जी हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की मात्रा सही होती है. वहीं बासी सब्जियों में न सिर्फ पोषक तत्व कम हो सकते हैं, बल्कि इसमें बैक्टीरिया भी हो सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कुछ सिंपल से टिप्स जिससे आप खरीदते वक्त फ्रेश लौकी की पहचान कर सकें.

छिलके का टेक्सचर और रंग

अगर लौकी फ्रेश है तो इसका रंग हल्का हरा होता है और छिलके पर बहुत ज्यादा दाग-धब्बे नहीं होते हैं. अगर छिलके का रंग डार्क है और उसपर आपको डार्क रंग के धब्बे दिख रहे हैं या फिर छिलके का टेक्सचर थोड़ा सिकुड़ा हुआ सा है तो ये बासी हो सकती है. ऐसी लौकी को खरीदने से बचें.

लौकी को दबाकर करें चेक

बाजार से लौकी खरीदते वक्त उसे हल्का सा दबाकर देखें. अगर लौकी हल्की नरम हो तो ये सही है, लेकिन ज्यादा मुलायम लगे या फिर बहुत ज्यादा सख्त है तो ये पुरानी हो सकती है और इसमें बीज की मात्रा ज्यादा रहती है. देखने में छिलका मोटा महसूस हो रहा है तो भी ये कई दिनों की रखी हुई लौकी हो सकती है.

Getty Images

नाखून से करें लौकी को चेक

आप लौकी खरीदने के दौरान इसके छिलके पर नाखून गड़ाकर भी देख सकते हैं. अगर ये आसानी से धंस जाता है. इसमें से हल्का सा पानी निकल रहा है तो लौकी कच्ची है और ये खाने में सही होगी. वहीं अगर नाखून धंसाने में छिलका बहुत टाइट लगे तो लौकी बासी हो सकती है या फिर ये पकी हुई है.

लौकी का आकार देखें

अगर लौकी बहुत ज्यादा बड़ी है या फिर मोटी है तो हो सकता है कि ये पेड़ पर लगे-लगे ही पक गई हो. ऐसे में इसके अंदर ढेर सारे बीज होंगे और ये खाने में अच्छी नहीं लगेगी. इस तरह से आप कुछ सिंपल से तरीकों से ताजी और पुरानी रखी या फिर पकी और कच्ची लौकी की पहचान कर सकते हैं.

इस बात का भी रखें ध्यान

आजकल मार्केट में केमिकल वाली लौकी भी आ रही है. अगर किसी लौकी का आकार आपको सामान्य से ज्यादा बढ़ लग रहा हो तो उसे नहीं खरीदना चाहिए. इसके अलावा अगर लौकी का छिलका बहुत ज्यादा चमकदार लग रहा हो तो भी इसे खरीदने से बचना चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply